Tuesday, September 15, 2026 |
Home Corporate World‘Vama Wovenfab Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Vama Wovenfab Limited’ का IPO खुलेगा आज

by Business Remedies
0 comments

निवेशक 17 सितंबर 2026 तक कंपनी के IPO में कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

मुंबई आधारित ‘Vama Wovenfab Limited’ PP एवं HDPE के बुने हुए बोरी बैग और फैब्रिक आधारित पैकेजिंग उत्पादों की निर्माता कंपनी है। कंपनी द्वारा शेड के निर्माण पर capital expenditure, मशीनरी की खरीद पर capital expenditure, working capital की जरूरतों और सामान्य corporate उद्देश्यों की पूर्ति के लिए BSE SME platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 17 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: मार्च 2011 में निगमित, ‘Vama Wovenfab Limited’ PP एवं HDPE बुने हुए बोरी बैग और फैब्रिक आधारित पैकेजिंग उत्पादों की ISO 9001:2015 certified निर्माता कंपनी है। कंपनी plastic granules का भी व्यापार करती है और कृषि, food processing, chemicals, fertilizers, sugar और cement जैसे उद्योगों में B2B ग्राहकों को customized bulk packaging solutions उपलब्ध कराती है। कंपनी के product portfolio में PP/HDPE woven bags और fabrics, BOPP bags, HDPE tarpaulin sheets, coloured woven fabric sheets और loop handle bags शामिल हैं, जो ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग आकार, वजन और रंगों में उपलब्ध हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 2787.19 लाख रुपए का total revenue और 262.99 लाख रुपए का profit after tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 7775.51 लाख रुपए का total revenue और 683.76 लाख रुपए का profit after tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 21461.71 लाख रुपए का total revenue और 1154.51 लाख रुपए का profit after tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 5.38 फीसदी का profit after tax margin हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Vama Wovenfab Limited’ का IPO BSE SME platform पर आज खुलकर 17 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा book-built issue प्रणाली से 10 रुपए face value के 14,52,800 equity shares 324 से 341 रुपए प्रति share के भाव पर जारी कर करीब 50 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का market lot size 400 shares का है और retail investors को दो lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख lead manager कंपनी Gretex Corporate Services Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment