Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsuranceUTI Large Cap Fund के शुरु में निवेशित 10 लाख रुपये 30 जून, 2025 तक बढक़र 26.64 करोड़ रुपये

UTI Large Cap Fund के शुरु में निवेशित 10 लाख रुपये 30 जून, 2025 तक बढक़र 26.64 करोड़ रुपये

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली UTI Large Cap Fund  भारत का पहला इक्विटी-आधारित फंड है (इसे अक्टूबर 1986 में लॉन्च किया गया था) और यह पिछले 38 वर्षों से अधिक समय से धन सृजन (Wealth Creation) में इसका बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड है। यूटीआई लार्ज कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त रखती हैं। यह फंड ग्रोथ एट रीजऩेबल प्राइस (GARP) निवेश शैली का अनुसरण करता है, यानी कंपनी की आय में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, पोर्टफोलियो में उस स्टॉक को उचित मूल्य पर खरीदने की रणनीति अपनाई जाती है।  फंड का उद्देश्य उन कंपनियों में निवेश करना है जो मौलिक रूप से मजबूत वित्तीय आधार वाली हों, सीमित कर्ज के साथ स्थिर राजस्व वृद्धि करती हों, मुनाफे पर फोकस करती हों, पूंजी लागत की तुलना में अधिक रिटर्न देती हों और नियमित रूप से ऑपरेटिंग कैश फ्लो जनरेट करती हों। फंड का आकार और लाभांश: 30 जून 2025 तक, फंड का कुल कोष 13,070 करोड़ रुपये से अधिक है। फंड का लक्ष्य दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि / या आय वितरण प्राप्त करना है, जैसा कि ऊपर कहा गया है, निवेश के लिए एक अनुशासित दृष्टिकोण का पालन करता है और अपनी स्थापना के बाद से हर साल वार्षिक लाभांश की एक धारा बनाए रखी है। यूटीआई लार्ज कैप फंड ने कुल 4,500 करोड़ रुपये का लाभांश वितरित किया है।



You may also like

Leave a Comment