बिजऩेस रेमेडीज/बीजिंग/आईएएनएस पांच दिवसीय तीसरा चीन International Supply Chain Expo रविवार को समाप्त हुआ। एक प्रेस वार्ता से पता चला कि इस एक्सपो में 6 हजार से अधिक सहयोग समझौते व इच्छा पत्र संपन्न किए गए। इस मेले में उपस्थित देशी-विदेशी उद्यमों व संस्थाओं की संख्या 1,200 थी। दर्शकों की संख्या 2 लाख 10 हजार से अधिक थी, जो पिछले मेले से 5 प्रतिशत बढ़ी। प्रदर्शकों ने पहली बार 152 नए उत्पादों, तकनीकों व सेवाओं को दिखाया, जो पिछले एक्सपो से 67 प्रतिशत बढ़े। चीनी व्यापार संवर्धन संघ के उपाध्यक्ष ली शिंगछेन ने कहा कि सप्लाई चेन एक्सपो चीन की संपूर्ण सप्लाई चेन व्यवस्था और मजबूत उत्पादक व रचनात्मक क्षमता दर्शाता है। वैश्विक व्यवसाय चेन पर चीन का महत्वपूर्ण स्थान है। अगर आप चीन से नहीं जुड़ते, विश्व से जुडऩा मुश्किल है। तीन साल में इस मेले में भाग लेने वाले बाहरी प्रदर्शकों का अनुपात साल दर साल बढ़ता रहा।
14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से संचयी विदेशी निवेश 7 खरब डॉलर से अधिक : चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों ने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से, चीन के विदेशी व्यापार ने दबाव का सामना किया है और लचीलापन दिखाया है। माल व्यापार दुनिया में पहले स्थान पर है और निर्यात और आयात का अंतर्राष्ट्रीय बाजार हिस्सा क्रमश: 14 प्रतिशत और 10 प्रतिशत से अधिक पर स्थिर है। सेवा व्यापार का पैमाना दुनिया में दूसरे स्थान पर है। साथ ही विदेशी निवेश की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और 14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से प्राप्त संचयी विदेशी निवेश 7 खरब अमेरिकी डॉलर के अपेक्षित लक्ष्य को पार कर गया है। ‘चीन में निवेश करें’ का सुनहरा साइनबोर्ड चमकता रहता है और निवेश आकर्षण की संरचना लगातार अनुकूलित हो रही है। उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा है, विदेशी निवेश में औसत वार्षिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत से अधिक है, जो दुनिया में शीर्ष तीन में शामिल है।

