Tuesday, September 29, 2026 |
Home Health and LifestyleTie-up संस्थान द्वारा Rajasthan में पहली बार बच्चों मे होने वाली Diabites पर किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

Tie-up संस्थान द्वारा Rajasthan में पहली बार बच्चों मे होने वाली Diabites पर किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
बच्चों मे होने वाली डाइबिटीज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का सेमिनार टाई-अप संस्थान के द्वारा आयोजित किया जाएगा। टाई-अप बच्चों में होने वाली डायबिटीज पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम संचालित करता है।
सेमिनार की आयोजक सचिव, डॉक्टर मीनल मोहित, डायबिटीज रोग विशेषज्ञ- मणिपाल हॉस्पिटल ने बताया की संस्थान द्वारा 7 व 8 दिसम्बर को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर स्थित फर्न हैबिटेट होटल मे किया जाएगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ बच्चो मे होने वाली डायबिटीज, जिसे की टाइप वन डायबिटीज भी कहा जाता है, पर नए उपचारों के बारे मे चर्चा करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में टाइप वन डायबिटीज से ग्रसित बच्चे भी अपने उपचार के दौरान होने वाले अनुभवों को सांझा करेंगे। डॉक्टर मीनल मोहित ने बताया की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी होगी।
बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे जुंबा, केरम, निबंध-लेखन, चित्रकला, लूडो आदि। इस अवसर पर मणिपाल हॉस्पिटल के सेल्स एवं मार्केटिग हैड रमेश धर्मानि भी उपस्थित रहे। डॉक्टर मीनल ने बताया कि इस कार्यशाला में डॉक्टर ग्राहम ओगल, ऑस्ट्रेलिया, डॉक्टर पार्था कर, यूके, से हिस्सा लेंगे। इनके अलावा भारत के कोने-कोने से विषयज्ञ आएंगे जिसमे प्रमुख रूप से डॉक्टर बंसी साबू, डॉक्टर अर्चना शारदा, डॉ. यागनिक, डॉ. निहाल थॉमस, डॉ. अंजू वीरमानी आदि होंगे। इस कांफ्रेंस में टाइप वन डायबिटीज से ग्रसित बच्चे किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते है साथ इन कठिनाइयों के समाधान क्या है वह भी बताए जाएगे जो कि आम जन के लिए राहत प्रदान करेंगे।



You may also like

Leave a Comment