नई दिल्ली, जनवरी 2026: भारत के घरेलू कोला ब्रांड Thums Up ने अपनी नई ब्रांड पहचान और लोगो पेश किया है। यह बदलाव आधुनिक भारत की महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और हर पल को पूरी तीव्रता के साथ जीने के जज़्बे को दर्शाता है। दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुका यह ब्रांड अब एक नए, ज्यादा बोल्ड और समकालीन अवतार में सामने आया है।
इस नई विज़ुअल आइडेंटिटी को Thums Up की इन-हाउस डिज़ाइन टीम ने डिज़ाइन एजेंसी SuperUltraRare® के साथ मिलकर तैयार किया है। बीते दो दशकों में यह ब्रांड की पहचान में किया गया पहला बड़ा बदलाव है। अपनी विरासत को बनाए रखते हुए और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया लुक, ब्रांड को और अधिक गतिशील तथा प्रभावशाली बनाता है। उल्लेखनीय है कि अपने लॉन्च के बाद से अब तक Thums Up के लोगो में केवल तीन बार बदलाव किया गया है, और हर बदलाव ने उस दौर के युवाओं की सोच और ऊर्जा को दर्शाया है।
नई पहचान में Thums Up की पारंपरिक मजबूती और आज के आधुनिक मिज़ाज के बीच संतुलन साफ दिखाई देता है। लोगो की टाइपोग्राफी को पहले से ज्यादा शार्प और स्पष्ट बनाया गया है। इसमें इस्तेमाल किए गए तीन प्रमुख रंग—Spiced Red, Iced Blue और Storm Blue—ब्रांड के इतिहास से जुड़े हैं और इसके कड़क स्वाद, रोमांचक ताजगी और साहसी व्यक्तित्व का प्रतीक हैं।
लोगो में मौजूद अंगूठे के निशान को इस तरह रिफ़ाइन किया गया है कि उसमें मानवीय स्पर्श बना रहे, जो ब्रांड के कभी न झुकने वाले जज़्बे को दर्शाता है। इस नई पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म और रिटेल शेल्फ पर पहले से ज्यादा प्रभावी और साफ दिखने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।
Coca-Cola India and Southwest Asia की सीनियर डायरेक्टर – Sparkling Flavours, Sumeli Chatterjee ने कहा,
“पिछले लगभग पांच दशकों से Thums Up भारतीय युवाओं की संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। इसका ‘तूफानी’ अंदाज़, ‘Taste The Thunder’ जैसी आइकॉनिक टैगलाइन और दमदार विज्ञापनों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। नई ब्रांड पहचान Thums Up के विकास के अगले चरण की ओर एक मजबूत कदम है।”
SuperUltraRare® के संस्थापक Matthew Kenyon ने कहा,
“हमने Thums Up के मूल डीएनए को समझते हुए उसकी प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पहचान को और निखारा है। हमारा उद्देश्य ब्रांड को आज के भारतीय युवाओं के साथ और गहराई से जोड़ना था, बिना उसकी मूल पहचान से समझौता किए।”
1977 में भारत के पहले घरेलू कोला ब्रांड के रूप में लॉन्च हुआ Thums Up अपने बोल्ड, स्पाइसी स्वाद और साहसी छवि के कारण कोल्ड ड्रिंक बाजार में एक अलग पहचान रखता है। #TasteTheThunder, #AajKuchToofaniKarteHain, #PalatDe और #SoftNahinToofan जैसे अभियानों के जरिए यह ब्रांड लगातार युवाओं को प्रेरित करता रहा है। हाल ही में लॉन्च किया गया Thums Up X-Force (No Sugar) मात्र छह महीनों में सबसे बड़े शुगर-फ्री ड्रिंक्स में शामिल हो चुका है।
भविष्य की ओर देखते हुए, Thums Up की यह नई पहचान समय के साथ खुद को ढालने और अपने बेबाक, तूफानी जज़्बे के साथ विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

