Sunday, August 9, 2026 |
Home Business RemediesThreads के दुनियाभर में 17.5 करोड़ उपयोगकर्ता, भारत सबसे सक्रिय देश: मेटा

Threads के दुनियाभर में 17.5 करोड़ उपयोगकर्ता, भारत सबसे सक्रिय देश: मेटा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Social Media  दिग्गज Meta ने कहा है कि उसकी social networking सेवा ‘Threads’ के लिए भारत सबसे सक्रिय देशों में से एक है। Threads के वैश्विक स्तर पर 17.5 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

Facebook snd Instagram जैसे सोशल मीडिया मंच का संचालन करने वाली कंपनी मेटा की तरफ से आई यह जानकारी इस लिहाज से अहम है कि ट्विटर (अब एक्स) के प्रतिद्वंद्वी के रूप में थ्रेड्स को आधिकारिक रूप से पेश किए जाने के लगभग एक साल पूरे होने जा रहे हैं। मेटा ने बयान में कहा, ‘‘17.5 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ हम थ्रेड्स को एक ऐसा मुकाम बनाते हुए देख रहे हैं जहां लोग अपने विचार और सोच को साझा करने में सहज महसूस करते हैं। भारत वैश्विक स्तर पर थ्रेड्स के लिए सबसे सक्रिय देशों में से एक है।’’ भारत में थ्रेड्स पर कुछ सबसे लोकप्रिय विषय फिल्म, टीवी एवं ओटीटी सामग्री, मशहूर हस्तियों से संबंधित बातचीत और खेल के आसपास केंद्रित रहते हैं।

Mark Zuckerberg, CEO of Meta ने कहा, ‘‘थ्रेड्स को इस भरोसे के साथ पेश किया गया था कि हर किसी के पास कहने के लिए कुछ मूल्यवान है।’’ थ्रेड्स के मंच पर आजतक वैश्विक स्तर पर पांच करोड़ विषयों से अधिक टैग किए गए हैं। मेटा ने कहा, ‘‘भारत में थ्रेड्स पर क्रिकेट का राज है। इसमें ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे मौजूदा खिलाडिय़ों के अलावा आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना जैसे पूर्व क्रिकेटर और ए बी डिविलियर्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर खेल के प्रति अपने जुनून को साझा करते हैं।’’

जुलाई, 2023 में पेश किए जाने के फौरन बाद थ्रेड्स ने ऊंचाइयों को छुआ था। एक सप्ताह के भीतर ही 10 करोड़ उपयोगकर्ता इससे जुड़ गए थे।
लेकिन जल्द ही शुरुआती उत्साह खत्म हो गया था और बाद में थ्रेड्स को नए ग्राहक जोडऩे में संघर्ष करना पड़ा।



You may also like

Leave a Comment