Wednesday, February 18, 2026 |
Home » The Wealth Company Mutual Fund ने पेश किया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

The Wealth Company Mutual Fund ने पेश किया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

गतिशील परिसंपत्ति आवंटन रणनीति पर आधारित इस फंड का एनएफओ 27 जनवरी 2026 को खुला और 10 फरवरी 2026 को बंद होगा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। पैंटोमैथ समूह के अंग, द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने द वेल्थ कंपनी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड लॉन्च करने की घोषणा की, जो ओपन-एंडेड (निरंतर उपलब्ध) गतिशील परिसंपत्ति आवंटन फंड है। इस फंड का लक्ष्य है, इक्विटी और डेट निवेश के अनुशासित मिश्रण के ज़रिये दीर्घकालिक स्तर पर पूंजी वृद्धि का लाभ प्रदान करना। यह फंड बाज़ार की स्थितियों, मूल्यांकन और जोखिम संकेतकों के आधार पर इक्विटी और डेट के बीच निवेश का सक्रिय तरीके से प्रबंधन करेगा। यह इक्विटी और इक्विटी से संबंधित ज़रियों में कम से कम 65 प्रतिशत निवेश करेगा, जिसमें 35 प्रतिशत तक डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में आवंटित किया जाएगा, ताकि बाज़ार चक्र में उतार-चढ़ाव से निपटते हुए वृद्धि दर्ज करने के अवसरों में भागीदारी संभव होगी।

नई फंड पेशकश (न्यू फंड ऑफर-एनएफओ) 27 जनवरी 2026 को खुली है और 10 फरवरी 2026 को बंद होगी। यह योजना 19 फरवरी 2026 को निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुलेगी।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, सुश्री मधु लुनावत ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हमने द वेल्थ कंपनी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड को इस विश्वास के आधार लॉन्च किया है कि निवेशकों को ऐसे समाधानों की ज़रूरत है जो भावनाओं के बजाय अनुशासन के साथ बाज़ार चक्र से निपट सकें। इस फंड को, सक्रिय इक्विटी भागीदारी, गतिशील परिसंपत्ति आवंटन और विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन के ज़रिये निवेशकों को बाज़ार के उतार-चढ़ाव से निपटते हुए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।”

यह योजना अपने मिश्रित इक्विटी-डेट निवेश दृष्टिकोण के अनुरूप क्रिसिल हाइब्रिड 50+50 मॉडरेट इंडेक्स टोटल रिटर्न इंडेक्स के बेंचमार्क के आधार पर संचालित होगी।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड के मुख्य रणनीति अधिकारी, श्री देबाशीष मोहंती ने इस फंड की रणनीति के बारे में कहा, “बैलेंस्ड एडवांटेज फंड व्यवस्थित लेकिन लचीले निवेश ढांचे का पालन करता है, जिसमें इक्विटी आवंटन को बाज़ार मूल्यांकन और जोखिम संकेतकों के साथ गतिशील रूप से जोड़ा जाता है। हम अच्छी गुणवत्ता वाले व्यवसायों, बाज़ार पूंजीकरण में विविधीकरण और अनुशासित पोर्टफोलियो के निर्माण पर ध्यान देते हैं, ताकि दीर्घकालिक स्तर पर निरंतर जोखिम समायोजित रिटर्न प्रदान किया जा सके।”

इस फंड के इक्विटी अंग का प्रबंधन सुश्री अपर्णा शंकर, सीआईओ- इक्विटी करेंगी, जिनके पास म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में परिचालन का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इस योजना के डेट वाले हिस्से का प्रबंधन, श्री उमेश शर्मा और श्री वरुण नानावती मिलकर करेंगे। इन दोनों के पास सुनिश्चित आय खंड का लंबा अनुभव है और इन्हें ब्याज दर चक्र, क्रेडिट आकलन, जोखिम प्रबंधन और पोर्टफोलियो निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है।



You may also like

Leave a Comment