नई दिल्ली | सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा लिमिटेड, भारत की प्रमुख अक्षय ऊर्जा Independent Power Producer (IPP) कंपनियों में से एक, ने अपने प्रस्तावित Initial Public Offering (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है।
प्रस्तावित IPO में ₹3,750 करोड़ तक के Equity Shares का Fresh Issue शामिल है। इसमें Offer for Sale (OFS) का कोई हिस्सा नहीं होगा।
कंपनी Fresh Issue से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी ‘Objects Subsidiaries’ द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान के लिए करेगी। 30 जून 2026 तक कंपनी और उसकी Objects Subsidiaries पर बकाया कर्ज था, जिसके एक हिस्से का भुगतान या पूर्व भुगतान IPO से प्राप्त शुद्ध राशि से किया जा सकता है।
इस प्रकार, प्रस्तावित Capital जुटाने का उद्देश्य कंपनी की Balance Sheet और वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।
सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा भारत में Utility-Scale और Complex Renewable Energy Projects के Development, Construction, Operation और Maintenance के कारोबार में सक्रिय Independent Power Producer कंपनी है।
कंपनी वर्ष 2005 से भारतीय Renewable Energy Market में सक्रिय है और 31 मार्च 2026 तक Operational Capacity के आधार पर भारत की Top 10 सबसे बड़ी Renewable Energy IPP कंपनियों में शामिल है। सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा, Singapore मुख्यालय वाली Global Energy और Urban Solutions Provider कंपनी Sembcorp Industries Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली Subsidiary है। Sembcorp Industries, Temasek Portfolio Company है।
कंपनी को Sembcorp Industries की मजबूत Parentage का लाभ मिलता है, जिसमें Capital तक पहुंच, Refinancing की सुविधा और Global Expertise शामिल है।
31 मार्च 2026 तक, सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा के पास लगभग 7.64 GW/GWh का कुल Renewable Portfolio था, जिसमें 3.60 GW की Operational Capacity और 4.04 GW/GWh की Under-Construction Capacity शामिल थी। इसके Portfolio में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 84 Operational Projects समेत 105 Projects शामिल थे।
इसके Under-Construction Portfolio के 3.58 GW में Hybrid और Storage-Linked Configuration समेत Complex Projects शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024 से 2026 के दौरान SGIL का Complex Projects के लिए Bid Success Ratio 77.32% था।
कंपनी का Portfolio Wind, Solar और Complex Renewable Energy Projects में फैला हुआ है। इसमें Hybrid, Battery Energy Storage System (BESS), Round-The-Clock (RTC) और Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE) Projects भी शामिल हैं।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में ₹2,652.50 करोड़ का Operational Revenue, ₹2,098.73 करोड़ का EBITDA और ₹371.08 करोड़ का Net Profit (PAT) दर्ज किया। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2025 में Operational Revenue ₹2,318.29 करोड़, EBITDA ₹1,837.12 करोड़ और PAT ₹298.83 करोड़ रहा था।
DRHP ऐसे समय दाखिल किया गया है, जब भारत का बिजली और Renewable Energy Sector तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती बिजली मांग, Renewable Energy की बढ़ती हिस्सेदारी और अधिक भरोसेमंद एवं Flexible Renewable Energy Solutions की ओर बढ़ता रुझान इस बदलाव के प्रमुख कारण हैं।
मार्च 2026 तक भारत की कुल Installed Power Generation Capacity लगभग 533 GW थी। इसमें बड़ी Hydropower Projects समेत Renewable Energy की हिस्सेदारी लगभग 52 प्रतिशत थी।
वित्त वर्ष 2031 तक भारत में जुड़ने वाली नई Power Generation Capacity में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा Renewable Energy का होने का अनुमान है। इस अवधि में लगभग 264–274 GW Renewable Energy Capacity जुड़ने की उम्मीद है।
Market में Hybrid, RTC और FDRE जैसी Complex Renewable Energy Projects की Tenders का रुझान भी बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में ऐसी Tenders की हिस्सेदारी बढ़कर 87 प्रतिशत हो गई। CRISIL Intelligence के अनुसार, वित्त वर्ष 2031 तक लगभग 50–55 GW Energy Storage Solutions जोड़े जाने की उम्मीद है। इससे भारत की Power System में Renewable Energy के बढ़ते Integration को समर्थन मिलेगा।
IPO के Book Running Lead Managers Axis Capital Limited, Citigroup Global Markets India Private Limited, HSBC Securities and Capital Markets (India) Private Limited, ICICI Securities Limited, Kotak Mahindra Capital Company Limited, CLSA India Private Limited और IIFL Capital Services Limited (पूर्व नाम IIFL Securities Limited) हैं।

