Tuesday, October 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceTamilnad Mercantile Bank ने Kadambur में नई शाखा का उद्घाटन किया

Tamilnad Mercantile Bank ने Kadambur में नई शाखा का उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments
  • बैंक की यह 632वीं शाखा है, Agriculture, MSME और स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

  • बचत खाते, चालू खाते, Term Deposits और Agriculture Loans सहित मिलेंगी Banking Services

थूथुकुडी Tamilnad Mercantile Bank Limited (TMB) ने Stock Exchange में Listing के बाद अपने कारोबार के विस्तार के लिए Banking Network को मजबूत करने की रणनीति के तहत आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के Kadambur में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह बैंक की 632वीं शाखा है।

शाखा का उद्घाटन अयारावनपट्टी के व्यवसायी श्री सी. मुरुगेसन ने किया। उद्घाटन समारोह में Tamilnad Mercantile Bank Limited के Executive Vice President एवं Country Head (Branch Banking) श्री पी. आर. अशोक कुमार, Regional Manager श्री एस. परनीधरन, बैंक के अधिकारी और कर्मचारी, ग्राहक तथा आमजन उपस्थित रहे।

Tamilnad Mercantile Bank Limited के Managing Director एवं Chief Executive Officer श्री सली एस. नायर ने कहा कि नई शाखा का विस्तार तमिलनाडु के अधिक संभावनाओं वाले बाजारों में बैंक की उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से Agriculture, MSMEs और स्थानीय व्यापार पर आधारित है। ऐसे क्षेत्रों में बैंक की पहुंच बढ़ने से लोगों को Formal Banking Services के साथ उनकी जरूरत के अनुसार Credit और Deposit Solutions का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक विस्तार के दौरान संतुलित विकास और Compliance पर ध्यान दे रहा है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए ग्राहक जोड़ने, उनके साथ बेहतर संबंध बनाने और Credit Growth बढ़ाने में बैंक शाखाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक का लक्ष्य मजबूत Governance और सतर्क Risk Management के साथ टिकाऊ विकास हासिल करना है।

नई शाखा में Savings Accounts, Current Accounts, Term Deposits, MSME Financing, Agricultural Loans और अन्य Credit Products सहित Retail एवं Commercial Banking Services उपलब्ध कराई जाएंगी। इस विस्तार से स्थानीय ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने और क्षेत्र के लोगों के साथ बैंक का जुड़ाव मजबूत होने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment