Friday, August 28, 2026 |
Home Corporate Worldब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के CMD डॉ. योगेश लखानी SME Governance Summit 2026 में सम्मानित

ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के CMD डॉ. योगेश लखानी SME Governance Summit 2026 में सम्मानित

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित Out-of-Home (OOH) विज्ञापन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड ने सूचित किया है कि उसके Chairman एवं Managing Director (CMD), डॉ. योगेश लखानी को महाराष्ट्र सरकार के उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत द्वारा SME Governance Summit 2026 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 26 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित BSE International Convention Hall में आयोजित किया गया था।

उदय सामंत ने शिखर सम्मेलन में Chief Guest के रूप में भाग लिया। उनके साथ कई प्रख्यात हस्तियां भी उपस्थित थीं, जिनमें Pfizer Limited के Chairman और Non-Independent Non-Executive Director प्रदीप शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा SEBI के Chief General Manager दीप मणि शाह शामिल थे।

इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित Business Leaders, Investors, Governance Experts, Policy Makers और भारत के SME Ecosystem के प्रतिनिधि एक साथ आए थे।

 



You may also like

Leave a Comment