Tuesday, October 13, 2026 |
Home Corporate Worldसितंबर तिमाही में Karnika Industries Limited का परिचालन राजस्व 17.35% बढ़कर 81.82 करोड़ रुपए

सितंबर तिमाही में Karnika Industries Limited का परिचालन राजस्व 17.35% बढ़कर 81.82 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित Karnika Industries Limited गारमेंट सेगमेंट में विशेष रूप से किड्स वियर बनाने और निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने सितंबर 2026 तिमाही में ऑपरेशन्स से 81.82 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जो पिछली जून 2026 तिमाही के 59.77 करोड़ रुपए के मुकाबले 36.89% की त्रैमासिक वृद्धि और पिछले वर्ष की समान तिमाही के 69.72 करोड़ रुपए की तुलना में 17.35% की वार्षिक बढ़त दर्शाता है। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 68.24 करोड़ रुपए रहा।

टैक्स भुगतान के बाद Karnika Industries Limited ने 10.81 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। यह पिछली जून 2026 तिमाही के 7.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 47.07% की त्रैमासिक वृद्धि दर्शाता है। वहीं, पिछले वर्ष की समान तिमाही यानी सितंबर 2025 के 9.38 करोड़ रुपए के मुकाबले शुद्ध लाभ में 15.24% की वार्षिक बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते चालू तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) पिछले वर्ष की समान तिमाही के 1.51 रुपए से बढ़कर 1.74 रुपए हो गई।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो कंपनी ने कुल 141.60 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही के 103.01 करोड़ रुपए के मुकाबले 37.46% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, छमाही का संचयी शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के 12.46 करोड़ रुपए से 45.75% बढ़कर 18.16 करोड़ रुपए हो गया।

कंपनी प्रोफाइल: Karnika Industries Limited मुख्य रूप से गारमेंट्स और टेक्सटाइल निर्माण, विशेषकर बच्चों के कपड़ों और रेडीमेड परिधानों के व्यवसाय में सक्रिय एक भारतीय कंपनी है। कंपनी का रजिस्टर्ड कार्यालय हावड़ा, पश्चिम बंगाल में स्थित है। कंपनी अपने विनिर्माण संयंत्रों के माध्यम से परिधानों की मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग और मार्केटिंग करती है।



You may also like

Leave a Comment