Home » ‘Techdefence Labs Solutions Limited’ को Protect.AI Labs Private Limited से 1.28 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

‘Techdefence Labs Solutions Limited’ को Protect.AI Labs Private Limited से 1.28 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित Techdefence Labs Solutions Limited वैश्विक स्तर पर संगठनों को डिजिटल एसेट संबंधित सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख cyber security कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Protect.AI Labs Private Limited से 1,28,26,350 (एक करोड़ अट्ठाईस लाख छब्बीस हजार तीन सौ पचास रुपये, GST को छोड़कर) के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जो तिमाही आधार पर SOC management services के लिए हैं।

कारोबारी गतिविधियां: जनवरी 2017 में निगमित

Techdefence Labs Solutions Limited वैश्विक स्तर पर संगठनों को डिजिटल एसेट संबंधित सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख cyber security कंपनी है। कंपनी digital world में व्यवसायों को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करने के लिए enterprises को संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी विविध ग्राहक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए MSSP solutions, cyber program management, VAPT, compliance services, specialized services और employee augmentation सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

Adani Group, Zensar Technologies, Astral Limited, Kedia Capital, 1 Cyber Valley, ETO GRUPPE Technologies GmbH और IQM Corporation जैसे ग्राहक कंपनी के अत्याधुनिक समाधानों से लाभान्वित होते हैं जो उनकी cyber security को बढ़ाते हैं।

कंपनी सेवाओं का एक व्यापक समूह प्रदान करती है, जिसमें शामिल हैं:

(VAPT): कंपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए web और mobile applications में vulnerabilities की पहचान करने और उन्हें कम करने संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Security Operations Center (SOC) services: कंपनी cyber security घटनाओं का तुरंत पता लगाने और उन पर प्रतिक्रिया देने के लिए निरंतर monitoring और analysis services प्रदान करती है।

Cyber security consulting: इस सेवा के तहत कंपनी organizational security को मजबूत करने के लिए security strategies, compliance और risk management पर expert guidance services प्रदान करती है।

Domain training: कंपनी नवीनतम cyber security practices और threat mitigation techniques पर workshops और bootcamps के माध्यम से professionals को शिक्षित करती है।



You may also like

Leave a Comment