Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldTCS ने ICICI Lombard को एडब्ल्यूएस क्लाउड पर पूरी तरह से Automated Multi-Region Disaster Recoveryप्रदान करने में सक्षम बनाया

TCS ने ICICI Lombard को एडब्ल्यूएस क्लाउड पर पूरी तरह से Automated Multi-Region Disaster Recoveryप्रदान करने में सक्षम बनाया

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने टीसीएस द्वारा सक्षम क्लाउड-नेटिव ऑटोमेशन समाधान का लाभ उठाते हुए पूरी तरह से ऑटोमेटेड और निर्बाध एडब्ल्यूएस मल्टी-रीजन डिज़ास्टर रिकवरी स्विचओवर हासिल किया है।

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 26 अगस्त, 2025: आईटी सेवाओं, परामर्श और व्यावसायिक समाधानों में विश्व स्तर पर अग्रणी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) (बीएसई: 532540, एनएसई: TCS) ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को पूरी तरह से स्वचालित एडब्ल्यूएस बहु-क्षेत्रीय डिज़ास्टर रिकवरी (डीआर) स्विचओवर हासिल करने में सफलतापूर्वक सक्षम बनाया है। इससे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड भारत की पहली बीमा कंपनियों में से एक बन गई है जिसने अमेज़न वेब सर्विसेस (एडब्ल्यूएस) क्लाउड पर पूरी तरह से ऑटोमेटेड मल्टी-रीजन लचीलापन हासिल किया है।

अचानक से कोई भी बाधा आने पर, व्यवसाय को रुकाना न पड़े और उसकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह अभिनव डीआर समाधान, ऑटोमेशन को प्राथमिकता देने वाले, कोड-आधारित बुनियादी ढाँचे के दृष्टिकोण का लाभ उठाता है। कम से कम डाउनटाइम या मैन्युअल प्रयास के साथ प्रमुख प्रणालियों के लिए इंटेलिजेंट, ऑटोमेटेड फ़ेलओवर को सक्षम करने के लिए एडब्ल्यूएस-नेटिव तकनीकों का लाभ उठाता है। अपने विकास सहयोगी के रूप में टीसीएस के साथ हाथ मिलाकर, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 2021 से एडब्ल्यूएस क्लाउड पर काम कर रहा है। किसी भी बाधा की वजह से व्यवसाय को रुकाना न पड़े, व्यवसाय की निरंतरता को मज़बूत करने और जियो-रिडन्डेंसी प्राप्त करने के लिए, टीसीएस ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को एक मज़बूत, स्केलेबल और पूरी तरह से ऑटोमेटेड डीआर सेटअप स्थापित करने में मदद की है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के चीफ – टेक्नोलॉजी एंड हेल्थ (अंडरराइटिंग एंड क्लेम्स), श्री गिरीश नायक ने कहा, “हमारे डिजिटल ऑपरेटिंग मॉडल के मूल में लचीलापन और हमारे रणनीतिक प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में टीसीएस के साथ, हम अपनी डिज़ास्टर रिकवरी क्षमताओं को वास्तव में तेज़, ऑटोमेटेड और क्लाउड-नेटिव सेटअप में बदलने में सक्षम हुए हैं। बुनियादी ढाँचे में अचानक से आने वाली बाधाओं के लिए हमारी तत्परता को बढ़ाने के साथ-साथ, यह हमारे ग्राहकों को निर्बाध सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है। मैं बीमा क्षेत्र में अपनी क्लाउड विशेषज्ञता का लाभ उठाकर इस ऑटोमेटेड डिज़ास्टर रिकवरी समाधान को सक्षम करने के लिए टीसीएस को धन्यवाद और बधाई देता हूं।”

टीसीएस ने बीमा उद्योग में अपनी गहन विशेषज्ञता का उपयोग किया और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की प्रणालियों के बारे में अपने प्रासंगिक ज्ञान का उपयोग करके एक सर्वश्रेष्ठ डिज़ास्टर रिकवरी समाधान प्रदान किया। यह ऑटोमेशन समाधान बड़े पैमाने पर ऑर्केस्ट्रेशन के लिए डिज़ाइन किए गए अत्यधिक पर्फॉर्मेंट डेटा-संचालित सर्वरलेस आर्किटेक्चर का उपयोग करके बनाया गया था। यह कार्यान्वयन न केवल परिचालन लचीलेपन में सुधार करता है और रिकवरी समय को कम करता है, बल्कि बीएफएसआई क्षेत्र में ऑटोमेटेड डिज़ास्टर रिकवरी के लिए एक नया उद्योग मानक भी स्थापित करता है।

टीसीएस के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड (इंडिया बिज़नेस) श्री उज्ज्वल माथुर ने कहा, “यह जुड़ाव क्लाउड-नेटिव नवाचार के माध्यम से ग्राहकों को अगली पीढ़ी की डिज़ास्टर रिकवरी हासिल करने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह इंटेलिजेंट, ऑटोमेटेड-आधारित डिज़ास्टर रिकवरी समाधान बिना किसी स्पर्श के निर्बाध, तेज़ और स्केलेबल डिजास्टर रिकवरी को सक्षम करके बीएफएसआई संगठनों के लिए एक नया मानक स्थापित करता है। हमें गर्व है कि हमने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सहयोग से इस डिजिटल युग में बुनियादी ढाँचे के लचीलेपन की की नयी कल्पना की है।”

टीसीएस और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की रणनीतिक आईटी साझेदारी 2006 से चल रही है और 2013 से उनके डेटासेंटर संचालन का प्रबंधन टीसीएस कर रहा है। टीसीएस ने 2021 में सभी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड एप्लिकेशन को सार्वजनिक क्लाउड पर निर्बाध रूप से स्थानांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और तब से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड क्लाउड वातावरण का समर्थन कर रहा है। अब टीसीएस आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सिस्टम – प्रोजेक्ट ओरियन – का आधुनिकीकरण कर रहा है, जिसमें टीसीएस BaNCS™ इंश्योरेंस को तैनात किया जा रहा है। टीसीएस बीएफएसआई क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है, जो वैश्विक स्तर पर शीर्ष बैंकों, अग्रणी बीमा फर्मों, प्रमुख पूंजी बाज़ार संस्थाओं, प्रमुख निवेश बैंकों और धन प्रबंधन कंपनियों के साथ साझेदारी करता है। बीमा के लिए टीसीएस BaNCS™ एक व्यापक ऑफरिंग्स सूट है, जो ग्राहक प्रबंधन, उत्पाद परिभाषा, योजना प्रबंधन, पॉलिसी प्रशासन, दावा प्रबंधन, बीमा एकाउंटिंग और पुनर्बीमा सहित बीमा उत्पादों और कार्यों की एक श्रृंखला का समर्थन करता है।



You may also like

Leave a Comment