बिजऩेस रेमेडीज/भुवनेश्वर भारत की अग्रणी Roof Top Solar Company और Tata Power की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (ञ्जक्कक्रश्वरु) ने अपने ‘घर घर सोलर’ अभियान के तहत ओडिशा के भुवनेश्वर में भारत के सबसे किफायती रूफटॉप सोलर समाधान प्रस्तुत करने की घोषणा की है। कंपनी ने उपभोक्ताओं की ?रूरतों के अनुरूप सुलभफाइनेंसिंग मॉडल लाकर ओडिशा की पूरी आबादी के लिए रूफटॉप सोलर को किफायती बनाया है। निवासी 1 किलोवाट के लिए 2,499, 2 किलोवाट के लिए 4,999 और 3 किलोवाट के लिए 7,999 से शुरू होने वाले मिनिमल अपफ्रंट निवेश के साथ इसे इन्स्टॉल किया जा सकता है। यह पहल घरों के लिए प्रभावशाली है, और सौर ऊर्जा को एक आकांक्षा से आर्थिक रूप से व्यवहार्य विकल्प में बदल रही है। अपनी तरह की यह पहली पहल राज्य भर में आवासीय रूफटॉप सौर अपनाने में तेजी लाने के लिए तैयार है। इस पहल की वजह से उपभोक्ता कुल राशि का केवल एक-तिहाई भुगतान करके सौर ऊर्जा सिस्टम इन्स्टॉल कर सकते हैं। इस तरह से इसने सौर ऊर्जा को अधिक सुलभ, सस्ती और घरों में बहुत ही आसानी से अपनाए जाने योग्य बनाया है।
ओडिशा के उपभोक्ताओं को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ के ज़रिए काफ़ी वित्तीय लाभ मिलता है। इसमें 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम के लिए 78,000 तक की सब्सिडी मिलती है, जो इंस्टॉलेशन लागत का लगभग 40 प्रतिशत कवर करता है। राज्य सरकार ने इस पहल को और मजबूत किया है, उन्होंने 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 25,000, 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 50,000 और 3 किलोवाट और उससे ज़्यादा सिस्टम के लिए 60,000 तक की अतिरिक्त सब्सिडी दी है। इस वित्तीय सहायता रूफटॉप सोलर अपनाने में काफ़ी तेज़ी लाती है, जिससे पूरे राज्य में घरों में स्वच्छ ऊर्जा समाधान अपनाना आसान हो गया है।
बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए, टाटा पावर ने आवासीय उपभोक्ताओं के लिए दो बेहतर लाइफस्टाइल समाधान भी पेश किए हैं :
माईसाइन : निर्बाध बिजली के लिए एक कॉम्पैक्ट, इंटेलिजेंट सौर + बैटरी बैकअप सिस्टम
Solar Design Space : 25 खूबसूरत छतों की एक क्यूरेटेड रेंज जो सस्टेनेबिलिटी और स्टाइल को एकसाथ लाती है
‘घर घर सोलर’ पहल के माध्यम से बनाई गई बढ़ती जागरूकता की वजह से ओडिशा में रूफटॉप सोलर अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कुल उपभोक्ता संख्या चार गुना से अधिक बढक़र 430 से 1,759 तक पहुंच चुकी है। यह वृद्धि आवासीय और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं के बीच सौर ऊर्जा के विस्तार को रेखांकित करती है। अकेले वित्तीय वर्ष 25 में, कंपनी ने 1,033 नए सोलर रूफटॉप ग्राहकों को शामिल किया, जो राज्य में वित्तीय वर्ष 24 से दस गुना वृद्धि है। वाणिज्यिक और औद्योगिक (ष्ट&ढ्ढ) कैटेगरी में भी ओडिशा में लगातार वृद्धि देखी गयी, वित्तीय वर्ष 25 में 76 उपभोक्ता जुड़े, जबकि वित्तीय वर्ष 24 में 56 उपभोक्ता जुड़े थे। पिछले 10 वर्षों से नंबर 1 रूफटॉप सोलर कंपनी रही, टीपीआरईएल अपने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ प्रदान करती है, जिसमें मॉड्यूल पर 25 साल की वारंटी, विश्वसनीय गुणवत्ता अश्युरेंस, 450 से अधिक जिलों में विशेष बिक्री और सेवा, पूरे भारत में आजीवन सेवा और बिक्री के बाद सहायता, आसान फाइनेंसिंग विकल्प और सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए बीमा शामिल हैं। आसान फाइनेंसिंग, पूरे भारत भर में विस्तार और व्यापक नवाचारों के साथ, टाटा पावर स्वच्छ ऊर्जा को मुख्यधारा में ला रही है, जिससे हर भारतीय घर को सौर ऊर्जा को अपनाने में मदद मिल रही है।

