Friday, July 10, 2026 |
Home AutomobileTata Motors Passenger Vehicles की कुल बिक्री मार्च में 29 प्रतिशत बढक़र 66,971 इकाई रही

Tata Motors Passenger Vehicles की कुल बिक्री मार्च में 29 प्रतिशत बढक़र 66,971 इकाई रही

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने बताया कि मार्च, 2026 में उसकी कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढक़र 66,971 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 51,872 इकाई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 66,192 इकाई रही, जो पिछले साल मार्च के आंकड़े 51,616 इकाई की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर कंपनी की बिक्री पिछले महीने तीन गुना से अधिक होकर 779 इकाई हो गई, जो मार्च, 2025 में 256 इकाई थी। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के क्षेत्र में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले महीने 9,494 वाहन बेचे, जो एक साल पहले की समान अवधि की 5,353 इकाइयों की तुलना में 77 प्रतिशत अधिक है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी की कुल बिक्री 6,41,587 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 5,56,263 वाहन बेचे थे।
कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए कई उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 6.4 लाख से अधिक इकाइयों की अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री हासिल की है। साथ ही, दूसरी छमाही में ‘वाहन’ पंजीकरण के आधार पर कंपनी उद्योग में दूसरे स्थान पर रही है।



You may also like

Leave a Comment