Friday, January 9, 2026 |
Home » Tata Motors ने मध्यम आकार की SUV Sierra का किया अनावरण

Tata Motors ने मध्यम आकार की SUV Sierra का किया अनावरण

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/New Delhi। Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने अपनी Mid Size SUV Sierra को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया। कंपनी ने कहा कि नई Tata Sierra अपनी विरासत और विशिष्ट Design को बरकरार रखते हुए स्वतंत्रता, व्यक्तित्व और अन्वेषण की भावना को प्रतिबिंबित करती है। Tata का ये Model Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी Mid Size SUV को टक्कर देगा। नई Tata Sierra को आधिकारिक तौर पर 25 नवंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि Sierra का पुराना Model ही Tata Motors की पहली SUV Car थी।

90 के दशक की 3 दरवाजों वाली Boxy, Bold और आकर्षक Tata Sierra, जिसने कभी भारतीय सड़कों पर राज किया था, ये भारत में Design और निर्मित पहली SUV थी। करीब दशक के बाद एक बार फिर भारत की सड़कों पर वापसी करने जा रही है। नई Sierra को पेश करने के मौके पर Tata Motors के Vice President और Global Design Head Martin Uhlarik ने कहा कि ये Model सिर्फ एक नाम या गाड़ी भर नहीं है, बल्कि ये भारतीय प्रतिभा और आकांक्षा का जीवंत प्रतीक है।

बताते चलें कि Tata Motors ने नए Sierra के Electric Version को कई बार प्रदर्शित किया था। 2020 में, इस Car के Electric Version को इसके Concept Model में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, 2023 में Tata ने Auto Expo में Sierra EV को शोकेस किया था। 2020 की तुलना में, इस बार ये ज्यादा परिपक्व और अपने Final Look के ज्यादा करीब लग रही थी।

Auto Expo 2025 में, Sierra ICE Concept Version को ज्यादा Advanced और Boxy Look में दिखाया गया था। Tata Motors ने मूल Sierra की विशिष्ट आयताकार पिछली खिड़की को फिर से बनाने की कोशिश की, जो अब Five-Door Layout के कारण अलग हो गई है।



You may also like

Leave a Comment