Saturday, July 18, 2026 |
Home Automobileजिंसों की बढ़ती लागत के कारण आगामी हफ्तों में कीमतें बढ़ाएगी टाटा मोटर्स: एमडी

जिंसों की बढ़ती लागत के कारण आगामी हफ्तों में कीमतें बढ़ाएगी टाटा मोटर्स: एमडी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा के अनुसार, जिंसों की बढ़ती लागत के दबाव के कारण कंपनी आगामी हफ्तों में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया मूल्य वृद्धि के लिए स्थिति की समीक्षा कर रही है, वहीं हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी में मुख्य रूप से अपने वेन्यू मॉडल पर कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं।

चंद्रा ने कहा, “हम पिछले लगभग एक साल से जिंसों की लागत का दबाव झेल रहे हैं। हमें अभी भी कीमती धातुओं, तांबे आदि की कीमतों में दबाव दिख रहा है। कुल मिलाकर, अगर आप जिंसों की कीमतों में वृद्धि का प्रभाव देखें, तो यह हमारे राजस्व का लगभग दो प्रतिशत से अधिक रहा है।” कीमतों में वृद्धि की बात दोहराते हुए चंद्रा ने कहा, “हम आने वाले हफ्तों में इसकी घोषणा कर पाएंगे।” हालांकि, उन्होंने संभावित मूल्य वृद्धि की मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।



You may also like

Leave a Comment