Saturday, July 18, 2026 |
Home Tech WorldNokia ने चेन्नई में ‘फिक्स्ड नेटवर्क’ के लिए आरएंडडी केंद्र शुरू किया

Nokia ने चेन्नई में ‘फिक्स्ड नेटवर्क’ के लिए आरएंडडी केंद्र शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/चेन्नई। नोकिया ने तमिलनाडु में ‘फिक्स्ड नेटवर्क’ के लिए दुनिया का अपना सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र खोला है, जो दूरसंचार क्षेत्र में राज्य के नेतृत्व को और मजबूत करता है। राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि फिनलैंड की दिग्गज दूरसंचार कंपनी का यह विस्तार अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान तमिलनाडु सरकार के साथ हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का परिणाम है। राजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “प्रिय तमिलनाडु, फिक्स्ड नेटवर्क के लिए नोकिया के दुनिया के सबसे बड़े आरएंडडी केंद्र का स्वागत करें। नोकिया ने चेन्नई के सिपकॉट सिरुसेरी में नई सुविधा का उद्घाटन किया, जिससे राज्य में 200 से अधिक उच्च-स्तरीय नौकरियां पैदा होंगी।” उम्मीद है कि यह केंद्र 10जी, 25जी, 50जी और 100जी ऑप्टिकल नेटवर्क, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में नवाचारों के लिए एक प्रमुख वैश्विक परीक्षण स्थल के रूप में काम करेगा।



You may also like

Leave a Comment