Tuesday, June 30, 2026 |
Home Business RemediesTATA Asset Management ने NIFTY 200 अल्फा 30 इंडेक्स पर शुरू की अल्फा-आधारित निष्क्रिय निवेश रणनीति

TATA Asset Management ने NIFTY 200 अल्फा 30 इंडेक्स पर शुरू की अल्फा-आधारित निष्क्रिय निवेश रणनीति

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। TATA Asset Management  कंपनी ने टाटा निफ्टी 200 अल्फा 30 इंडेक्स फंड के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य है, निफ्टी 200 इंडेक्स के भीतर उच्च अल्फा वाली शीर्ष 30 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करना। अल्फा फैक्टर आधारित निष्क्रिय निवेश (पैसिव इन्वेस्टमेंट) रणनीति बाज़ार के रुझानों का लाभ उठाने का प्रयास करती है। यह बाज़ार की बदलती स्थितियों के अनुसार समायोजित होती है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों/स्टॉक के कवरेज और वेटेज को बढ़ाती है और खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों/स्टॉक को कम महत्व देती है।

इंडेक्स की मेथडोलॉजी, जोखिम और अस्थिरता के समायोजन के बाद अपने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 200 के मुकाबले पोर्टफोलियो से पैदा अतिरिक्त रिटर्न को मापती है। फंड, अल्फा फैक्टर के आधार पर उन स्टॉक की पहचान करता है और शामिल करता है, जो व्यापक बाज़ार के रिटर्न तथा जोखिम-मुक्त रिटर्न से अधिक रिटर्न प्रदान करते हैं और ऐसे स्टॉक को अधिक महत्व देते हैं जो जोखिम की प्रति इकाई ज़्यादा तथा अतिरिक्त रिटर्न देते हैं। इस तरह, निफ्टी 200 अल्फा 30 इंडेक्स बाजार में तेज़ी के दौरान निफ्टी 200 जैसे मार्केट कैप भारित सूचकांकों (वेटेड इंडेक्स) से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। हालांकि, ध्यान रखना चाहिए कि बाज़ार में गिरावट के दौरान निफ्टी 200 अल्फा 30 इंडेक्स, निफ्टी 200 के मुकाबले कमतर प्रदर्शन कर सकता है।

TATA Asset Management के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, आनंद वरदराजन ने इंडेक्स फंड के लॉन्च के मौके पर कहा, “इस रणनीति का उद्देश्य है, अल्फा मुहैया कराने वाले शीर्ष 30 शेयरों का चयन कर निफ्टी 200 इंडेक्स के रिटर्न के मुकाबले अतिरिक्त रिटर्न प्राप्त करना। यह हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो के निर्माण के लिए हमारी एक और अलग पेशकश है। हमारा मानना ​​है कि निवेश पोर्टफोलियो के निर्माण और विविधता के मद्देनज़र ये उत्पाद ग्राहकों के लिए मूल्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं।”

 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों को दर्शाने के लिए सेक्टर एक्सपोज़र बदल जाता है, लेकिन इंडेक्स, 5% का स्टॉक कैप बनाए रखेगा जो इंडेक्स को सेक्टर और स्टॉक के लिहाज़ से विविधता प्रदान करता है।

 

इंडेक्स मेथडोलॉजी:

निफ्टी200 अल्फा 30 इंडेक्स पद्धति (मेथडोलॉजी) 1 साल के ट्रेलिंग मूल्य का उपयोग कर बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी200 के मुकाबले अतिरिक्त निवेश रिटर्न को मापती है। उच्चतम जेन्सन अल्फा वाले शीर्ष 30 स्टॉक चुने जाते हैं, जो उन स्टॉक को अधिक वेटेज देते हैं जो प्रति यूनिट जोखिम के मुकाबले उच्च अल्फा, यानि उतार-चढ़ाव पैदा करते हैं। हमारा टाटा निफ्टी200 अल्फा 30 इंडेक्स फंड इस इंडेक्स की नकल करता है।

 

इंडेक्स को फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर के अंतिम कारोबारी दिन को समाप्त होने वाले डेटा का उपयोग कर तिमाही आधार पर फिर से संतुलित किया जाता है। स्टॉक का कट-ऑफ तारीख के अनुसार न्यूनतम 1 वर्ष का लिस्टिंग इतिहास होना चाहिए और प्रभावी तिथि के अनुसार डेरिवेटिव सेगमेंट (एफ एंड ओ) में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होना चाहिए।



You may also like

Leave a Comment