Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceTata Aia ने अपनी यूलिप ऑफरिंग में बेंचमार्क से बेहतर Fund प्रदर्शन दिया

Tata Aia ने अपनी यूलिप ऑफरिंग में बेंचमार्क से बेहतर Fund प्रदर्शन दिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली   Tata Aia Life Insurance ने अपने यूनिट लिंक्ड इन्शुरन्स प्लान (यूलिप) के जरिए फंड प्रदर्शन में बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखा है। कंपनी के फंड ने बाजार बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक विकास और जीवन बीमा सुरक्षा का आदर्श मिलाप मिलता है।
फंड बेंचमार्क : मल्टी कैप फंड, इंडिया कंजम्पशन फंड, टॉप 200 फंड: एसएंडपी बीएसई 200।
फंड शुरू होने की तारीखें : टॉप 200 फंड: 12 जनवरी 2009, मल्टी कैप फंड : 5 अक्टूबर 2015, इंडिया कंजम्पशन फंड : 5 अक्टूबर 2015।
Tata Aia ने निवेश-लिंक्ड योजनाओं में अपनी क्षमता स्थापित की है, और बेंचमार्क से बेहतर फंड प्रदर्शन लगातार किया है। विश्व स्तर पर प्रसिद्ध रेटिंग एजेंसी मॉर्निंगस्टार ने कंपनी के 99.93 प्रतिशत फंड एयूएम को 4 या 5 स्टार (5-वर्ष के आधार पर) रेटिंग दिया है। उद्योग औसत से यह बहुत अधिक है, जिसमें 30त्न से कम फंड एयूएम को 4 या 5 स्टार रेटिंग दिया गया है।
Tata Aia की ऑफरिंग पॉलिसीधारकों को बेहतरीन वृद्धि देने वाले इक्विटी अवसरों तक पहुंच प्रदान करती है, जिनमें जीवन और स्वास्थ्य बीमा के बहुत अच्छे लाभ मिलते हैं। फंड बढिय़ा प्रदर्शन वाले शेयरों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जो सभी मार्केट कैप में जोखिम और रिटर्न का संतुलन प्रदान करते हैं।  Tata Aia के ईवीपी और सीआईओ हर्षद पाटील ने कहा कि टाटा एआईए लाइफ के निवेश उद्देश्य के अनुरूप, हम बेहतर, सुसंगत और जोखिम-समायोजित दीर्घकालिक रिटर्न देने का प्रयास करते हैं। एक स्थापित शोध प्रक्रिया के आधार पर, हम स्टॉक चुनने के लिए बॉटम-अप दृष्टिकोण का पालन करते हैं। ऐसा करके, हम अपने पोर्टफोलियो में उत्कृष्ट फंड प्रदर्शन देने में सक्षम हैं।
पॉलिसीधारकों के लाभों पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हुए, Tata Aia Life Insurance बेंचमार्कसे बेहतर रिटर्न लगातार देकर और अपने एकीकृत यूलिप ऑफ़रिंग के जरिए जीवन बीमा को फिर से परिभाषित करके अग्रणी बना हुआ है।
28 फरवरी 2025 तक, टाटा एआईए ने अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) को लक्षणीय मात्रा में बढ़ाकर 114,905 करोड़ रुपये कर दिया है, जो कि सालाना आधार पर 19.70 प्रतिशत की वृद्धि है। मजबूत इंडीविज्युअल न्यू बिजनेस प्रीमियम आय और असाधारण निवेश प्रदर्शन के कारण संभव हुआ है।



You may also like

Leave a Comment