Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldSwaraj Shootings Limited ने नीमच स्थित नए कॉटन प्रोसेसिंग सयंत्र में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया

Swaraj Shootings Limited ने नीमच स्थित नए कॉटन प्रोसेसिंग सयंत्र में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया

by Business Remedies
0 comments
Swaraj Shootings Limited

जयपुर। भीलवाड़ा आधारित डेनिम व अन्य टेक्सटाइल संबंधित गतिविधियों में कार्यरत प्रमुख कंपनी स्वराज शूंटिंग्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने मध्य प्रदेश के जिला नीमच , झंझारवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र, बी-24 से बी-41 स्थित अपने नए कपास प्रसंस्करण संयंत्र में सफलतापूर्वक वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है।

कारोबारी गतिविधियां : वर्तमान में ‘स्वराज सूटिंग लि.’ भीलवाड़ा (राजस्थान) स्थित प्लांट में मूलत: यार्न की विविंग करके डेनिम फेब्रिक का निर्माण करती है, जिसकी फिनिशिंग का कार्य कंपनी के नीमच (मध्य प्रदेश) स्थित प्लांट में होकर विक्रय हेतु तैयार किया जाता है। इसके अलावा कंपनी ग्रे फैब्रिक का निर्माण,जॉब वर्क पर विविंग,फिनिश्ड व ग्रे फेब्रिक तथा यार्न की ट्रेडिंग जैसी गतिविधियों में संलग्न है।

कंपनी का नीमच स्थित डेनिम प्रोसेसिंग प्लांट कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है। नये प्लांट से कंपनी वर्तमान निर्माण क्षमता का बैकवर्ड और फोवर्ड इंटिग्रेशन करके फिनिश्ड डेनिम बनाने में सक्षम हो गई है। वहीं इससे कंपनी सप्लाई चेन को नेक्सट लैवल पर ले जाने, उत्पादन लागत में वांछित कमी लाने और कंपनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। सबसे पहले नीमच प्लांट में यार्न की प्राप्ति, वे्रपिंग, यार्न की साईजिंग व इंडिगो डाईंग, बीम पोजिशन में सेटिंग कर भीलवाड़ा की इकाई में भेजा जाता है। वहां ड्रेविंग इन, बीम गेटिंग या नोटिंग टू लूम, विविंग बाद ग्रे फैब्रिक को फिर से नीमच प्लांट भेजा जाता है। इसके बाद वहां से फिनिशिंग होकर फिनिश्ड डेनिम का डिस्पैच किया जाता है। इस प्लांट की निर्माण क्षमता 21.75 मिलियन मीटर डेनिम फैब्रिक प्रति वर्ष की है। इस प्रोजेक्ट की लागत 71.37 करोड़ रुपये आई है। कंपनी को भारत सरकार से झांझरवाड़ा, नीमच, मध्य प्रदेश में डेनिम डिवीजन-1 की स्थापना के लिए कंपनी द्वारा किए गए निवेश के संबंध में एटीयूएफ योजना के तहत पूंजीगत सब्सिडी के तौर पर 2,77,83,464/- रुपये प्राप्त हुए। कंपनी ने इसके जरिए बैंक टर्म लोन का प्री-पेमेंट कर दिया है। अब कंपनी की कॉटन प्रोसेसिंग यूनिट में भी वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है। इससे कंपनी को यार्न बनाने में अधिक आसानी होगी।



You may also like

Leave a Comment