नेशनल, 15 जुलाई 2025: हिंदुजा ग्रुप की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने तमिलनाडु ग्राम बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों के लिए कस्टमाइज़्ड लोन विकल्प प्रदान करना और समूचे तमिलनाडु में कमर्शियल वाहन खरीद को और अधिक आसान और सुलभ बनाना है।
इस समझौता ज्ञापन पर अशोक लेलैंड के हेड-एलसीवी बिजनेस श्री विप्लव शाह और तमिलनाडु ग्राम बैंक के जनरल मैनेजर श्री कन्नन पोनुरमन ने तमिलनाडु ग्राम बैंक के अध्यक्ष, श्री मणि सुब्रमण्यन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत, तमिलनाडु ग्राम बैंक अशोक लेलैंड के ग्राहकों को एंड-टू-एंड वित्तीय समाधान प्रदान करेगा। यह सहयोग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक मासिक किस्तों के साथ वाहन ऋण देने पर केंद्रित रहेगा।
अशोक लेलैंड के हेड-एलसीवी बिजनेस श्री विप्लव शाह ने कहा, “हमें अपने ग्राहकों को सुविधाजनक और आकर्षक वाहन फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए तमिलनाडु ग्राम बैंक के साथ साझेदारी करते हुए अत्यंत प्रसन्नता है। हम अपने ग्राहकों को सुविधाजनक और आकर्षक वाहन फाइनेंसिंग समाधान दे सकेंगे। यह रणनीतिक सहयोग बाजार में अशोक लेलैंड की उपस्थिति को और मज़बूत करेगा और हमारे नवोन्मेषी, लागत-कुशल उत्पादों तक पहुँच को बढ़ाएगा। अशोक लेलैंड में, हम अपने ग्राहकों को उद्योग-अग्रणी मूल्य और असाधारण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे उन्हें अधिक लाभप्रदता और सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”
तमिलनाडु ग्राम बैंक के चेयरमैन श्री मणि सुब्रमण्यम ने कहा, “अशोक लेलैंड के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है कि हम निर्बाध वाहन फाइनेंसिंग समाधान पेश कर सकें। यह सहयोग कमर्शियल वाहन ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों की पूर्ति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी हमारे दायरे को और बढ़ाएगी और व्यवसायों की वृद्धि में मदद करने के लिए अनुकूल फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करेगी।”
तमिलनाडु ग्राम बैंक की तमिलनाडु में 676 शाखाएँ हैं। यह बैंक समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को पूरा करने वाले कई वित्तीय उत्पाद प्रदान करता है। कृषि और रिटेल लोन के अलावा, बैंक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की विशेष जरूरतों के अनुसार उत्पाद भी पेश करता है। यह बैंक वित्तीय समावेशन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना है।
अशोक लेलैंड आज ट्रकों और बसों की एक व्यापक श्रृंखला पेश करता है, जो इंटरसिटी लाइट कमर्शियल वाहनों से लेकर लॉन्ग-हॉल ट्रकों और विभिन्न प्रकार की बसों तक सभी कमर्शियल जरूरतों को पूरा करता है। अशोक लेलैंड के वाहन सुरक्षित परिवहन और ड्राइवर के अनुकूल विकल्प प्रदान करते हैं। ट्रक और बस क्षेत्र में तकनीकी नवाचार का नेतृत्व करने वाली यह कंपनी वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की भी पेशकश करती है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और भारत में एक पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा मिल सके।

