बिजऩेस रेमेडीज swami keshvanand institute of technology रामनगरिया, जगतपुरा, जयपुर में एक प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर आचार्य लवभूषण, लाइफ़ कोच, मेंटर, ट्रांसफ़ॉर्मेशनल गाइड एवं डायरेक्टर, मास्टर वास्तु प्रा. लि. आचार्य लवभूषण जी ने छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया।अपने विचार व्यक्त करते हुए आचार्य ने कहा कि ‘सफलता का अर्थ चुनौतियों का न होना नहीं है, बल्कि उन्हें साहस और दृढ़ निश्चय के साथ स्वीकार करना तथा विश्वास और निरंतरता बनाए रखना ही सच्ची सफलता है।’ उनके इस कथन पर सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
आचार्य ने अपने जीवन के अनुभवों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को धैर्य, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने नवाचारपूर्ण विचारों वाले युवा उद्यमियों के प्रोजेक्ट्स को आर्थिक सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कई प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रेरक भाषण ने उनके भीतर नया आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्साह उत्पन्न किया, जो उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम का समापन संस्थान की ओर से आचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। इस अवसर को उपस्थित जनों ने स्मरणीय और रूपांतरकारी अनुभव बताया।

