बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Rajasthan Domestic Travel Mart (आरडीटीएम) 2025 की पाँचवे संस्करण की स्टेकहोल्डर्स’ मीट का भव्य आयोजन आईटीसी राजपूताना, जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव तथा राजस्थान पर्यटन विभाग, आयुक्त रूक्मणि रियार रहे। कार्यक्रम में अपूर्व कुमार, पूर्व अध्यक्ष, एफएचटीआर, कुलदीप सिंह चंदेला, अध्यक्ष, एफएचटीआर, सुरेन्द्र एस. शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एफएचटीआर, सीए वीरेंद्र एस. शेखावत, महासचिव, एफएचटीआर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अनेक विशेषज्ञों, इंडस्ट्री लीडर्स और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2025 की दिशा, स्वरूप और पर्यटन उद्योग के लिए इसके महत्व पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने कहा कि भारत में पर्यटन की अद्भुत अनुभूति राजस्थान में हमेशा से रही है और आगे भी बनी रहेगी। 2023-24 के आँकड़ों के अनुसार, राजस्थान घरेलू और विदेशी पर्यटकों की पसंद में पाँचवें स्थान पर है, जहाँ दोनों श्रेणियों में राज्य का हिस्सा 7-8 प्रतिशत है।

