बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘सनगार्नर एनर्जीज़ लिमिटेड’ सोलर पावर, यूपीएस, बैट्री, इनवर्टर और सोलर पैनल उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10.21 करोड़ रुपए के मुकाबले 114.29 फीसदी अधिक 21.88 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.23 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.17 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 17.84 करोड़ रुपए के मुकाबले 88.56 फीसदी अधिक 33.64 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.07 करोड़ रुपए के मुकाबले 60.74 फीसदी अधिक 1.72 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.42 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: ‘सनगार्नर एनर्जीज़ लिमिटेड’ की शुरुआत फर्स्ट जनरेशन उद्यमी सुमीत तिवारी द्वारा वर्ष 2015 में लोगों को प्रभावी व कम लागत में पावर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। कंपनी विभिन्न प्रकार के पावर सॉल्यूशंस जैसे सोलर पावर, यूपीएस, बैट्री, इनवर्टर और सोलर पैनल उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को पावर सेक्टर में डिजाइन एवं इंजीनियरिंग सेवाएं भी उपलब्ध करवाती है। वर्तमान में कंपनी सोलर इनवर्टर, ऑनलाइन यूपीएस सिस्टम, ईवी चार्जर और लेड एसिड बैटरी के निर्माण में भी संलग्न है। सनगार्नर ने ईवी वाहनों के निर्माण के लिए डब्लूएमआई कोड भी प्राप्त किया है (हालांकि कंपनी केवल प्रोटोटाइप विकसित किया है और ईवी वाहनों का पूर्ण पैमाने पर निर्माण शुरू नहीं किया है)। कंपनी ने नई उत्पाद श्रृंखलाओं को नया रूप देने के लिए एक समर्पित आर एंड डी सुविधा की आवश्यकता को पहचाना और वर्ष 2017 में एक मध्यम आकार की इन-हाउस आर एंड डी सुविधा की स्थापना की और इसमें विशेषज्ञों को नियुक्त किया जो कंपनी को सौर इन्वर्टर जैसे कुशल बिजली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ईवी चार्जर, हार्मोनिक फिल्टर, बीएमएस सिस्टम, लिथियम आयरन बैटरी के विकास में मदद कर रहे हैं। अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का प्राथमिक उद्देश्य कंपनी को निरंतर प्रतिस्पर्धी बनाना है क्योंकि कंपनी ऐसे उत्पादों का उत्पादन करती है जो उसकी वर्तमान उत्पाद श्रृंखला को आगे बढ़ाते हैं और उन्नत करते हैं।
कंपनी एक एकीकृत सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता भी हैं जो अपने ग्राहकों को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (“ईपीसी”) सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी नवीन उत्पादों के माध्यम से विश्वसनीय सौर समाधान देने का प्रयास करती है और इसे अपनी विशेष उच्च दक्षता पीवी मॉड्यूल विनिर्माण इकाई और व्यापक ईपीसी समाधानों के माध्यम से हासिल करती है।

