Saturday, July 25, 2026 |
Home Business Remediesलॉजिस्टिक्स को हितधारकों के लिए टिकाऊ और सुरक्षित बनाते हुए प्रदर्शन को बढ़ाना है ‘एवीजी लॉजिस्टिक्स’ का लक्ष्य

लॉजिस्टिक्स को हितधारकों के लिए टिकाऊ और सुरक्षित बनाते हुए प्रदर्शन को बढ़ाना है ‘एवीजी लॉजिस्टिक्स’ का लक्ष्य

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 14.9 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 551.52 करोड़ रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments

– कंपनी का ईबिटा साल दर साल 14.1 फीसदी बढ़कर हुआ 95.57 करोड़ रुपए।
– वित्त वर्ष 25 में कंपनी का कर पूर्व शुद्ध लाभ 52.7 फीसदी बढ़कर हुआ 26.33 करोड़ रुपए।
– दो प्रमुख पीएसयू बैंकों से लगभग 112 करोड़ रुपए तक के ऋण वित्तपोषण की मंजूरी मिली।

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड एक प्रमुख मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता है । कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन, इंडस्ट्री डायनामिक्स और आईपीओ के मायने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
कारोबारी गतिविधियां: एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड देश में स्थित एक अग्रणी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता है।
2010 में स्थापित, कंपनी तेजी से पूरे भारत में व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बन गई है। समर्पित लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञों की एक टीम और एक आधुनिक बेड़े के साथ, एवीजी लॉजिस्टिक्स परिवहन, भंडारण, वितरण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में अनुकूलित और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान प्रदान करती है। इसके अलावा, कंपनी थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स सेवाएं (3पीएल) भी प्रदान करती है, जो लॉजिस्टिक्स समाधानों की इसकी विस्तृत श्रृंखला को प्रभावी ढंग से पूरक करती है। कंपनी पूरे भारत में 50 से अधिक पूरी तरह से स्वचालित शाखाओं के साथ सड़क और रेल परिवहन, रीफर्स/कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग सेगमेंट में माहिर है। एवीजी के सम्मानित ग्राहकों में नेस्ले, एचयूएल, डीएस ग्रुप, गोदरेज कंज्यूमर्स, गोदरेज बॉयस, अपोलो टायर्स, जेके टायर्स, आईटीसी, एयरटेल, एमआरएफ, जुबिलेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोका कोला और कई अन्य खुदरा और बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं। समर्पित और कुशल पेशेवरों से युक्त कंपनी का 500 से अधिक कार्यबल भारत में विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों को कुशल तरीके से 24×7 एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करता है। गोल्ड चेन सेगमेंट में कंपनी 400 से अधिक रीफर व्हीकल का संचालन करती है। कंपनी माइंस 25 डिग्री से प्लस 25 डिग्री तक के तापमान में उत्पादों की आपूर्ति करने में सक्षम है। कंपनी के देश में सात वेयरहाउस हैं और कंपनी 7,56,369 वर्ग फुट क्षेत्रफल के वेयरहाउस का संचालन कर रही है।
कई मूल्य वर्धित सेवाएँ प्रदान करने के लिए देश में भंडारण स्थान की उपलब्धता हेतु कंपनी स्वामित्व वाले 700 वाहनों और 3000 से अधिक पार्टनर व्हीकल्स का संचालन कर रही है। 6 से अधिक रेल रूट पर कंपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी का 60 से अधिक ब्रांचो का नेटवर्क हो गया है। कंपनी 18000 पिन कोड पर सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी की केरिंग क्षमता 1 टन से लेकर 40 टन तक है।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 551.52 करोड़ रुपए का राजस्व, 95.57 करोड़ का ईबिटा और 21.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

चौथी तिमाही में की गई गतिविधियां: इस तिमाही के दौरान कंपनी को दो प्रमुख पीएसयू बैंकों से लगभग 112 करोड़ रुपए तक के ऋण वित्तपोषण की मंजूरी मिली है। इस निधि का उपयोग प्रतिष्ठित ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक अनुबंध को पूरा करने के लिए पूंजीगत परिसंपत्तियों की रणनीतिक खरीद और अपने विकास लक्ष्यों की दिशा में एवीजी लॉजिस्टिक्स की परिचालन क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
इन सुविधाओं को जोड़ने से एवीजी को लगभग 100 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करने की अनुमति मिलेगी और कंपनी प्रबंधन ने 31 मार्च 2026 तक इन इकाईयों का उपयोग करने की उम्मीद जताई है यानी परिसंपत्तियों की खरीद वित्तीय वर्ष 2025-26 में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 से 100 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। नई परिसंपत्तियों के जुड़ने से एवीजी लॉजिस्टिक्स फुल ट्रक लोड (एफटीएल), आंशिक ट्रक लोड (एलटीएल) पेशकशों को मजबूती मिलेगी। साथ ही कोल्ड चेन विस्तार, ग्रीन लॉजिस्टिक्स विस्तार यानी ईवी और एलएनजी फ्लीट खरीद और समग्र रूप से राष्ट्रव्यापी वितरण दक्षता में सुधार होगा। इसके साथ ही कंपनी एफएमसीजी, ऑटोमोटिव, क्यूएसआर, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, सीमेंट, केमिकल और औद्योगिक सामान सहित विभिन्न उद्योगों में प्रतिष्ठित ग्राहकों को एकीकृत, तकनीक-सक्षम और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने में सक्षम होगी।
कंपनी ने काइज़ेन लॉजिस्टिक्स में 99 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीद इसे अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाया है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 14.9 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ 551.52 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी कंपनी का ईबिटा साल दर साल 14.1 फीसदी बढ़कर 95.57 करोड़ रुपए हो गया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 147.71 करोड़ रुपए का राजस्व और 26.33 करोड़ रुपए का कर पूर्व शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
इंडस्ट्रीज डायनामिक्स: वित्त वर्ष 22 तक, भारत का निर्यात 44.6 फीसदी बढ़कर 422 बिलियन अमेरिकी डॉलर और आयात 55.4 फीसदी बढ़कर 613 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इस वृद्धि ने भारतीय परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा दिया है, जो 2022 में 160 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर (13-16 लाख करोड़ रुपये) के बीच बढ़ी है। परिवहन के साधनों के इस असमान वितरण के कारण परिचालन दक्षता कम हुई है, जिसके कारण भारत सरकार ने कई लॉजिस्टिक्स विशिष्ट पहल शुरू की हैं, जैसे गतिशक्ति, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और अन्य। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को और अधिक हरित, चुस्त, पारदर्शी और एकीकृत बनाकर उसे सुव्यवस्थित करना है। भारत का लक्ष्य 2030 तक लॉजिस्टिक्स लागत को सकल घरेलू उत्पाद के 13 फीसदी से 14 फीसदी से घटाकर सकल घरेलू उत्पाद के 8 फीसदी से 10 फीसदी तक लाना है। अनुमान है कि अप्रत्यक्ष लॉजिस्टिक्स लागत में 10 फीसदी की कमी से फरवरी को अच्छा फायदा होगा। उक्त तथ्यों के आधार पर कह सकते हैं कि इस स्थिति का फायदा एवीजी लॉजिस्टिक्स को लंबे समय तक मिलता रहेगा।

लिस्टिंग के मायने: मार्च-अप्रैल 2018 में कंपनी का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आया था। तब कंपनी ने 107 रुपए के भाव से 30,90,000 शेयर जारी कर 33.06 करोड़ रुपए जुटाए थे। वर्तमान में कंपनी का शेयर 285.80 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी निरंतर रूप से निवेशकों को लाभांश प्रदान कर रही है। सूचीबद्ध होने से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। कंपनी में रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment