जयपुर। स्टेपट्रेड कैपिटल ( पूर्व नाम स्टेपट्रेड शेयर सर्विसेज) एक अग्रणी निवेश प्रबंधन कंपनी है और यह देश के एसएमई और माइक्रोकैप कंपनियों के निवेश क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी के रूप में उभरी है। यह फर्म पारदर्शिता, नवाचार और निवेशक-केंद्रित प्रथाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कई सेबी-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोषों (एआईएफ) का प्रबंधन करती है।
सीएफए, निदेशक और फंड मैनेजर, अंकुश कुमार जैन, पोर्टफोलियो प्रबंधन, अनुसंधान और निवेश रणनीतियों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। स्टेपट्रेड के विजन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ” एसएमई और माइक्रोकैप सेगमेंट देश के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ हैं, फिर भी इनका अभी तक पर्याप्त दोहन नहीं हुआ है। स्टेपट्रेड में, हमारा लक्ष्य व्यवसायों को सही समय पर सही मार्गदर्शन और पूंजी प्रदान करके इस अंतर को पाटना है। समय पर प्रवेश और निकास का एक अनुशासित दृष्टिकोण, हमारे निवेशक-केंद्रित दर्शन के साथ, हमारी रणनीति को परिभाषित करता है और हमें इस क्षेत्र में अलग बनाता है।”
अंकुश कुमार जैन सीए क्रेशा गुप्ता के साथ स्टेपट्रेड के फंड्स का सह-प्रबंधन करते हैं और क्रेशा गुप्ता फंड संचालन और निर्णय लेने की प्रक्रिया की देखरेख करती हैं। दोनों ने मिलकर, रणनीतिक दूरदर्शिता और अनुशासित कार्यान्वयन के संयोजन से, केवल दो वर्षों में फर्म के एयूएम को 350 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुँचाया है।
स्टेपट्रेड के प्रमुख फंड
स्टेप्ट्रेड रिवोल्यूशन फंड (एसआरएफ): यह एंकर और क्यूआईबी अवसरों के माध्यम से एसएमई और माइक्रोकैप कंपनियों में निवेश पर केंद्रित है। 500 करोड़ रुपए के कोष और 500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ग्रीन शू विकल्प के साथ लॉन्च किया गया एसआरएफ-II, सूचीबद्ध और प्री-आईपीओ दोनों प्रतिभूतियों में निवेश करता है।
चाणक्य ऑपर्च्युनिटीज फंड I (सीओएफ-I): यह भारत का पहला एसएमई-एक्सचेंज केंद्रित एआईएफ है और यह दिसंबर 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
स्टेपट्रेड इंडिया फंड (एसआईएफ): गिफ्ट सिटी (आईएफएससी) में जून 2024 में लॉन्च किया गया था। यह श्रेणी तृतीय एआईएफ और श्रेणी प्रथम एफपीआई एनआरआई और विदेशी निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजारों तक पहुंच प्रदान करता है।
निवेशक-केंद्रित दृष्टिकोण
स्टेप्ट्रेड एक उन्नत सीआरएम प्रणाली प्रदान करता है और निवेशकों को रीयल-टाइम अंतर्दृष्टि, दैनिक एनएवी अपडेट, कंपनी घोषणाएँ और पोर्टफोलियो ट्रैकिंग प्रदान करता है। एसएमई और माइक्रोकैप कंपनियों में निवेश पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए स्टेप्ट्रेड रणनीतिक निवेश, जोखिम-संतुलित विकास और पारदर्शी प्रथाओं के माध्यम से मूल्य सृजन जारी रखे हुए है।
स्टेप्ट्रेड कैपिटल की जानकारी:
स्टेप्ट्रेड कैपिटल एक सेबी-पंजीकृत निवेश प्रबंधन कंपनी है और वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) पर केंद्रित है। एसएमई और माइक्रोकैप कंपनियों में निवेश करने वाले अग्रणी फंडों के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, स्टेप्रेड निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास को संभव बनाने के लिए अनुसंधान-संचालित रणनीतियों को नवीन फंड संरचनाओं के साथ जोड़ती है।]]

