Sunday, July 19, 2026 |
Home Automobileसोनालिका ने किसानों के भरोसे के 30 गौरवशाली वर्षो का जश्न मनाते हुए लॉन्च की बिल्कुल नई ‘गोल्ड सीरीज़’

सोनालिका ने किसानों के भरोसे के 30 गौरवशाली वर्षो का जश्न मनाते हुए लॉन्च की बिल्कुल नई ‘गोल्ड सीरीज़’

by Business Remedies
0 comments

• भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालिका की ओर से पेश की गई बिल्कुल नई सोनालिका ‘गोल्ड सीरीज़’ एक प्रभावशाली कदम है जिसमें कंपनी ने दो नए फ्लैगशिप ट्रैक्टर – गोल्ड DI 745 III और गोल्ड DI 55 III लॉन्च किए हैं। यह नई ट्रैक्टर सीरीज़ उन्नत इंजीनियरिंग और बेहतर प्रदर्शन का मिश्रण है, जो उद्योग मानकों को नई ऊंचाई देते हुए किसानों को आज के लिए आत्मविश्वास और भविष्य के लिए आश्वासन प्रदान करती है।

नई दिल्ली, 6 फरवरी 2026: पिछले 30 वर्षों से, सोनालिका ट्रैक्टर्स भारत में कृषि परिवर्तन का एक मजबूत स्तंभ रहा है, जो विभिन्न प्रकार की मिट्टी और फसलों की चुनौतियों के बीच किसानों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ‘जीतने का दम’ प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। किसानों के 30 वर्षों के भरोसे का उत्सव मनाते हुए, सोनालिका ट्रैक्टर्स ने बिल्कुल नई और दमदार ‘सोनालिका गोल्ड सीरीज़’ लॉन्च की है, जो ब्रांड की मूल सोच “जब किसान आगे बढ़ता है, देश आगे बढ़ता है” का सशक्त प्रतीक है।
सोनालिका गोल्ड सीरीज़ के नए ट्रैक्टर सोने में एक मूल्यवान निवेश एवं समय के साथ इसकी बढ़ती कीमत के भारतीय विश्वास से प्रेरित है। इसे आज एक किसानों के लिए भरोसेमंद कृषि सहयोगी और भविष्य में भी एक सुरक्षित कृषि निवेश के रूप में डिज़ाइन किया गया है। भविष्य के लिए तैयार इस ट्रैक्टर सीरीज़ में नवीन तकनीक और नए पार्ट्स का उपयोग किया गया है, जो किसानों को आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने और भविष्य की कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘जीतने का दम’ पाने में सक्षम बनाएगा।
नई गोल्ड सीरीज़ पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “भारतीय किसानों के साथ 30 वर्षों से अधिक की साझेदारी में, हमने एक बुनियादी सत्य सीखा है – किसान ऐसी मज़बूती चाहते हैं जिस पर भरोसा किया जा सके और जो पीढ़ियों तक स्थिरता प्रदान करे। हमारी भारतीय संस्कृति में, गोल्ड सुरक्षा का स्तंभ, स्थिरता का प्रतीक और भविष्य की सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है, और किसान अपने ट्रैक्टरों से भी इसी तरह की निश्चितता के हकदार हैं। सोनालिका गोल्ड सीरीज़ इसी सोच का सजीव रूप है। 30 वर्षों की विरासत से निर्मित और भविष्य के लिए तैयार इंजीनियरिंग से लैस, गोल्ड सीरीज़ एक समझदारी भरे निवेश का प्रतिनिधित्व करती है जो श्रेणी के सबसे बड़े इंजनों को नेक्स्ट जनरेशन के ट्रांसमिशन और सटीक हाइड्रोलिक्स के साथ जोड़ती है, जिससे यह विश्वास की एक विरासत के रूप में उभरती है।
सोनालिका गोल्ड सीरीज़ किसानों की मेहनत से कमाई पूंजी को परिवार के भविष्य के लिए निवेश के रूप में सम्मान देती है और इसमें आज और आने वाले समय तक सफलता की क्षमता है। यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता है कि किसान हमेशा ‘जीतने का दम’ के साथ खेती करें।”
सबसे बड़े इंजन और नए पार्ट्स के साथ बेहतर प्रदर्शन का स्वर्ण मानक
सोनालिका गोल्ड सीरीज़ हर मायने में ‘खरा सोना’ है जो समय के साथ बढ़ता विश्वास और सही क़ीमत प्रदान करता है और हर मौसम में मज़बूती देने वाली तकनीक से निर्मित है। कृषि उपकरणों के बड़े होने और किसानों के बढ़ते काम को देखते हुए, सोनालिका ने किसानों की तेज़ी से बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी नई सीरीज़ में दो ट्रैक्टर – गोल्ड DI 745 III और गोल्ड DI 55 III – लॉन्च किए हैं।
नया गोल्ड DI 745 III ट्रैक्टर इस श्रेणी के सबसे बड़े और नए 3 सिलेंडर E3.5 इंजन द्वारा संचालित है, जो 3532 cc क्षमता और 220 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिससे दमदार प्रदर्शन मिलता है। इसमें एक नया 16F+4R मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन भी है जो अलग-अलग उपयोगों में बेहतर दक्षता के साथ सुचारू दम सुनिश्चित करता है। हैवी-ड्यूटी लिंकेज के साथ 2000 किलोग्राम की लिफ़्ट क्षमता वाले नए ग्लोबल पीटीओ और हाइड्रोलिक्स, किसानों को बड़े उपकरणों का पूरे विश्वास के साथ उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यहां तक कि एग्जॉस्ट सिस्टम को भी पुनः डिज़ाइन किया गया है ताकि किसान लंबे समय तक काम के दौरान लगातार बढ़िया प्रदर्शन हासिल कर सकें।
इसके साथ ही, नए गोल्ड DI 55 III ट्रैक्टर में सबसे बड़ा नया E3.5 इंजन और डबल क्लच IPTO के साथ 12F+3R मल्टी-स्पीड ड्राइवलाइन दी गई है, जो चुनौतीपूर्ण कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 235 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 2,200 किलोग्राम लिफ़्ट क्षमता वाली बिल्कुल नई हाइड्रोलिक और हैवी-ड्यूटी लिंकेज हैं, जो इसे भविष्य में बड़े उपकरणों को चलाने के लिए भी तैयार करती हैं। किसानों के आराम को सर्वोपरि रखते हुए, दोनों ट्रैक्टरों को मज़बूत डिजाइन, सुरक्षा का प्रतीक गोल्ड बैज, जेटलाइन थ्रॉटल, गोल्डन ग्लो हेडलाइट्स, एर्गो डेक प्लेटफॉर्म, नेक्स्ट जनरेशन क्लस्टर और गैस स्ट्रट्स के साथ ईज़ी लिफ्ट बोनट जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ बनाया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन और ट्रैक्टर ख़रीदने के गौरव को बढ़ाते हैं।



You may also like

Leave a Comment