बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 21 से 27 जून के सप्ताह के दौरान 70,02,305 सौदों में कुल रु.7,67,374.14 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के जुलाई वायदा में 700 अंक की मूवमेंट देखने मिली। कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 9,65,021 सौदों में कुल रु.80,891.18 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु.72,677 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.72,867 और नीचे में रु.70,870 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.1,014 की गिरावट के साथ रु.71,572 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी जून कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.621 घटकर रु.57,985 और गोल्ड-पेटल जून कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु.71 घटकर रु.7,049 के भाव हुए।
सोना-मिनी जुलाई वायदा प्रति 10 ग्राम रु.72,348 के भाव से खूलकर, रु.955 घटकर रु.71,303 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु.91,252 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में ??.91,680 और नीचे में ??.86,156 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.4617 की गिरावट के साथ रु.87,048 बंद हुआ। चांदी-मिनी जून कांट्रैक्ट रु.4223 घटकर रु.87,070 और चांदी-माईक्रो जून कांट्रैक्ट रु.4,189 घटकर रु.87,105 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 1,09,270 सौदों में रु.15,061.16 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम जून वायदा प्रति 1 किलो रु. 4.60 घटकर रु.227.85 और जस्ता जून वायदा 14.30 बढक़र रु.276 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा जून कांट्रैक्ट रु.14.50 घटकर रु.847.40 और सीसा (लेड) जून कांट्रैक्ट रु.7.50 बढक़र रु.196 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 5,71,336 सौदों में कुल रु.20,602.55 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,795 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.6,846 और नीचे में रु.6,700 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.5 बढक़र रु.6,804 हुआ, जबकि नैचुरल गैस जुलाई वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.12.30 घटकर रु.226.80 बंद हुआ। कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 1,284 सौदों में रु.84.04 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रति रु.कॉटन केंडी जून वायदा प्रति केंडी रु.57,500 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.59,650 और नीचे में रु.57,500 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.750 के ऊछाल के साथ रु.58,540 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में जून कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.0.60 घटकर रु.904.90 हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,83,916 सौदों में रु.31,679.68 करोड़ के 44,217.435 किलो और चांदी के वायदाओं में 7,81,105 सौदों में कुल रु. 49,211.50 करोड़ के 5,484.676 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में क्रूड ऑयल के वायदाओं में 51,030 सौदों में रु. 4,333.57 करोड़ के 63,88,700 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 2,79,206 सौदों में रु. 13,947 करोड़ के 59,46,82,500 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 136 सौदों में रु.40.19 करोड़ के 6,864 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 1,148 सौदों में रु.43.85 करोड़ के 479.16 टन का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 20,153.855 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,258.997 टन, क्रूड ऑयल में 5,16,700 बैरल और नैचुरल गैस में 3,49,71,250 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 17,952 केंडी, मेंथा तेल में 216 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 1,293 सौदों में रु.128.40 करोड़ के 1,394 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 225 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स जुलाई वायदा 18,798 के स्तर पर खूलकर, 700 अंक की मूवमेंट के साथ 466 अंक घटकर 18,344 के स्तर पर पहुंचा। ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 53,54,101 सौदों में रु.6,50,606.81 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.81,047.44 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.1,24,935.86 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.3,64,813.44 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.77,561.25 करोड़ का कारोबार हुआ।

