Thursday, January 16, 2025 |
Home » मेहता अध्यक्ष व सिंघवी महामंत्री चुने गए

मेहता अध्यक्ष व सिंघवी महामंत्री चुने गए

सोजत सकल जैन संघ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/सोजत सिटी। सोजत सकल जैन संघ की आमसभा स्वाध्याय भवन सोजत सिटी में हुई। इस चुनाव में सर्वसम्मति से महेन्द्र कुमार मेहता अध्यक्ष, भंवरलाल भंडारी, जवरीलाल छाजेड़ उपाध्यक्ष, हेमन्त कुमार सिंघवी महामंत्री, सोहनलाल कोरीमुथा, अंकुर बलाई मंत्री और गजेंद्र कुमार मेहता कोषाध्यक्ष, दिलीप श्रीश्रीमाल संगठन मंत्री तथा रघुनाथ मल बांठिया, सुरेश कुमार सुराणा, उत्तमचंद बलाई, रामलाल श्रीश्रीमाल, नरपत राज मुणोत, सुरेश चंद्र पोरवाल, अशोक कुमार खारीवाल सदस्य चुने गए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी पुष्पतराज मुणोत की निगरानी में हुए।
सभा में सर्वसम्मति से मार्गदर्शक पुष्पतराज मुणोत को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। मुणोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सकल जैन संघ द्वारा किए गए कार्य व नवाचार इसकी सुदृढ़ व संघ के प्रति समर्पण भावना का परिणाम है कि विकट परिस्थितियों में भी कार्य करने व टिके रहने की क्षमता ही संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता ने सभी को मिलजुलकर काम करने की भावना रखने का निवेदन किया तथा सभी आगंतुक सदस्यों का आभार प्रकट किया। मुंबई में निर्देशिका हेतु पारिवारिक विवरण तैयार करने के लिए ललित मेहता के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
महामंत्री हेमन्त कुमार सिंघवी ने गत वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि संघ तीर्थंकर भगवान द्वारा स्थापित किया हुआ है। इसके रक्षक के रूप में हम सभी सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम, दीक्षार्थी का अभिनंदन कार्यक्रम, प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह, सामूहिक स्वामीवात्सल्य का सभी के सहयोग के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया साथ ही श्रमण भगवान महावीर सर्किल का जीर्णोद्धार करवाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रतिभावान विद्यार्थी समारोह तथा भगवान महावीर सर्किल के निर्माण के लाभार्थी दिनेश कुमार मुणोत परिवार के सहयोग की अनुमोदना किया। सभा में महेन्द्र राज सिंघवी, प्रदीप मेहता, तिलोकचंद बांठिया, मांगीलाल मेहता, रमेश सेठिया, लोकेश मेहता, कल्पेश मेहता, राकेश सांखला, विनीत बलाई, जितेंद्र मेहता, आशीष खींवसरा सहित कई लोग उपस्थित थे।



You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH