बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान की उभरती संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ‘सिंगिंग हीरोज’ (पूर्व में जयपुर आइडल) सीजन-8 का ग्रैंड फिनाले 25 मई को शाम सात बजे से टोंक रोड स्थित गठबंधन पैलेस (पूर्व में बिलवा पैलेस) में आयोजित किया जाएगा।
सिंगिंग हीरोज के संस्थापक विनीत जैन ने बताया कि ‘सिंगिंग हीरोज’ का आयोजन गत आठ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह मंच केवल एक प्रतियोगिता ना होकर युवा कलाकारों के लिए आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और राष्ट्रीय पहचान का माध्यम बन चुका है। ग्रैंड फिनाले में राज्यभर से चयनित प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन ना केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष अनुभव होगा, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल भी है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जयपुर आइडल म्यूजिक अवॉर्ड्स के अंतर्गत प्रसिद्ध गायक शान को ‘उस्ताद अकरम साबरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्ष यही सम्मान नवराज हंस को प्रदान किया गया था।
कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज होगा। इसके अलावा प्रमुख प्रायोजकों में ऑगनिक सनराइज नेजुरल, एआरएल इंफ्राटेक और स्पेक्टा, ब्लैक रॉक होटल एंड रिजॉर्ट, गठबंधन पैलेस, मनुहार कैटर्स और चौपाटी कैटरर्स द्वारा दालचीनी शामिल हैं।

