Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate WorldSilkflex Polymers (India) Limited ने नवंबर माह में वुड कोटिंग प्रदर्शनी – 2024 और टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक प्रदर्शनी – 2024 में हिस्सा लिया

Silkflex Polymers (India) Limited ने नवंबर माह में वुड कोटिंग प्रदर्शनी – 2024 और टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक प्रदर्शनी – 2024 में हिस्सा लिया

by Business Remedies
0 comments
Silkflex Polymers (India) Limited

जयपुर। कोलकाता के हावड़ा आधारित ‘Silkflex Polymers (India) Limited‘ टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक्स और वुड कोटिंग पॉलिमर उत्पादों का कारोबार करने वाली कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने नवंबर माह में (14 – 17 नवंबर, 2024) द ग्रैंड एसीई सर्फेस मुंबई में आयोजित वुड कोटिंग प्रदर्शनी – 2024 और ( 21 – 23 नवंबर, 2024) स्पोर्ट्स वियर/डेली वियर एक्सपो मुंबई में आयोजित प्रिंटिंग इंक प्रदर्शनी – 2024 में हिस्सा लिया है।

यह करती है कंपनी: 3 मई 2016 को स्थापित, ‘Silkflex Polymers (India) Limited’ एक मलेशियाई ब्रांड सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स एसडीएन बीएचडी द्वारा उत्पादित टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक्स और वुड कोटिंग पॉलिमर का व्यापार करती है। कंपनी 108 टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक्स उत्पाद और 51 वुड कोटिंग पॉलिमर उत्पाद पेश करती है।

कंपनी का पंजीकृत कार्यालय पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। इसके अतिरिक्त, कंपनी के पूरे देश में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान और पंजाब में 5 शाखा कार्यालय हैं। Silkflex Polymers (India) Limited  मलेशिया में टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंक्स का अग्रणी निर्माता सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स एसडीएन. बीएचडी मलेशिया के उत्पाद बेचता है।

अत्याधुनिक थर्मल रिएक्टर के साथ, उनकी क्षमता प्रति माह 1000 मीट्रिक टन है। कंपनी अपने उत्पाद पांच भारतीय राज्यों – पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में बेचती है। हाल ही में कंपनी एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हुई है।



You may also like

Leave a Comment