Friday, January 23, 2026 |
Home » प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि खाद्य पदार्थों की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता कंपनी है ‘श्याम धानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड’

प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि खाद्य पदार्थों की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता कंपनी है ‘श्याम धानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड’

22 दिसम्बर को खुलकर 24 दिसम्बर 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/Jaipur। Jaipur आधारित ‘Shyam Dhani Industries Limited’ प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता कंपनी है। कंपनी द्वारा Jaipur, Rajasthan के Chomu तहसील, Jatawali, Manpura Road, Khasra Number 06/1067 स्थित मौजूदा विनिर्माण इकाई में स्थापना के लिए मशीनरी की खरीद करने, 200 किलोवाट Solar Rooftop Grid-Connected PV System की खरीद करने, कंपनी द्वारा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से ली गई मौजूदा नकद ऋण सुविधा का आंशिक पुनर्भुगतान, कंपनी की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: Shyam Dhani Industries Limited का निगमन 2010 में हुआ था। यह एक ISO प्रमाणित कंपनी है और प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता है। Shyam Dhani काला नमक, सेंधा नमक, चावल, पोहा, कसूरी मेथी जैसे किराना उत्पादों और Oregano, Peri Peri, मिर्च के Flakes, मिश्रित जड़ी-बूटियां, प्याज के Flakes और टमाटर पाउडर सहित विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों और मसालों का व्यापार और वितरण करती है। कंपनी “Shyam” Brand नाम के तहत पिसे हुए, मिश्रित और साबुत मसालों सहित 164 प्रकार के मसालों का प्रसंस्करण कर बिक्री करती है। कंपनी की विनिर्माण इकाई Rajasthan के Jaipur में स्थित है। कंपनी General Trade (थोक विक्रेता और वितरक), Modern Trade (Supermarket और Retail Chain) और Quick Commerce Platform (Apps) के माध्यम से उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करती है। कंपनी Private Labeling, HoReCa (Hotel, Restaurant, Catering) बिक्री और Export बिक्री में भी संलग्न है। 30 November 2025 तक कंपनी में लेखा एवं वित्त, अनुपालन, रखरखाव, विपणन एवं लॉजिस्टिक्स, उत्पादन एवं संचालन, गुणवत्ता, शीर्ष स्तरीय प्रबंधन और स्थायी श्रमिकों सहित 394 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 68.10 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 107.64 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.30 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 124.75 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 8.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 September 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 63.83 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 की 30 September 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 6.59 प्रतिशत का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव
54 वर्षीय Ramavatar Agrawal कंपनी के Promoter, Chairman और Managing Director हैं। उन्होंने MDS University, Ajmer से Commerce में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और Maryland State University, Maryland, USA से Food Industry में Doctorate of Philosophy (PhD) की डिग्री भी हासिल की है। वे March 1995 से Shyam Dhani Industries के मालिक हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। उन्हें मसाला उद्योग में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मसाला उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर नवाचार और सुधार के लिए खरीद टीम के साथ मिलकर काम किया है। वे वित्तीय प्रदर्शन की निगरानी और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

48 वर्षीया Mamta Devi Agrawal कंपनी की Promoter और पूर्णकालिक Director हैं। उन्होंने July 1991 में Rajasthan माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की है। वे कंपनी के गठन के समय से ही Director के रूप में कंपनी से जुड़ी हुई हैं और 2024 में उन्हें पूर्णकालिक Director के रूप में पुन: नामित किया गया। इससे पहले वे October 2007 से November 2024 तक Shri Nath Trading Company में भागीदार थीं। उन्हें मसाला उद्योग में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे मिश्रित मसालों के उत्पादन की देखरेख और हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं। वे नए उत्पाद बनाने की विधि विकसित करके Brand को मजबूत करने में भी योगदान देती हैं, जिससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर होता है।

28 वर्षीय Vitthal Agrawal कंपनी के Promoter और पूर्णकालिक Director हैं। उन्होंने CBSE से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने December 2017 में हमारी कंपनी में कार्यभार संभाला और उन्हें मसाला उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे व्यावसायिक योजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन, प्रमुख ग्राहक संबंधों के प्रबंधन, टीम का नेतृत्व करके कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने और Brand को बढ़ावा देने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Marketing का कार्य संभालते हैं।

 

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Shyam Dhani Industries Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर 22 December को खुलकर 24 December 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 54,98,000 शेयर 65 से 70 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 38.49 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 2000 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 Lots के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Holani Consultants Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment