Friday, July 31, 2026 |
Home Business Remediesपारंपरिक व शुद्धता से युक्त फूड प्रोडक्ट में ‘Shubh Enterprises’ ने बनाई अपनी पहचान मदर की रेसिपी लेमन चटनी घर-घर बनी पसंदीदा

पारंपरिक व शुद्धता से युक्त फूड प्रोडक्ट में ‘Shubh Enterprises’ ने बनाई अपनी पहचान मदर की रेसिपी लेमन चटनी घर-घर बनी पसंदीदा

मदर की रेसिपी लेमन चटनी घर-घर बनी पसंदीदा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | कुंजेश कुमार पतसारिया | अगर मन में अपनी पारंपरिक विधियों को बढ़ाने का जुनून हो तो उसे व्यवसाय में तब्दील कर अपनी पहचान कायम की जा सकती है। ऐसा कर दिखाया है Shubh Enterprises (ब्रांड नेम House of Swad) के प्रोपराइटर Sudhir Dhabaria ने। उनकी फर्म में तेरह तरीके के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। पर मदर की रेसिपी लेमन चटनी को पारंपरिक तरीके और शुद्धता से तैयार कर अपना फूड मार्केट में वर्चस्व कायम किया है। उनके द्वारा तैयार की गई लेमन चटनी घर-घर की पसंद बन गई है। आज उनके फर्म से तैयार फूड प्रोडक्ट भारत के अधिकांश राज्यों में ऑनलाइन भेजे जाते हैं।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?

स्नातक करने के बाद व्यवसाय करने की रुचि होने के कारण मैं इससे जुड़ गया। शुरू में बिल्डिंग से संबंधित व्यवसाय शुरू किया। उसके बाद वर्ष 2009 में खुद की फर्म खोलकर फूड मार्केट में अपनी जगह बनाई।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली, इसका अनुभव कहां से लिया और किस तरीके की सेवाएं देते हैं?

पढ़ाई करने के बाद मन में यह सोच थी कि खुद का व्यवसाय शुरू किया जाए। इस सोच ने मूर्त रूप तब लिया जब New Delhi स्थित Pragati Maidan में लगने वाली एग्जीबिशन को देखने गया। वहां पारंपरिक खाद्य पदार्थों की बिक्री होते देखा तो मन में आया कि क्यों ना मैं भी अपनी मां की पारंपरिक चटनी और आचार को तैयार कर फूड मार्केट में लाकर लोगों तक पहुंचाएं। धीरे-धीरे यही सोच कार्यरूप में परिणीत हो गई।

आज हम अपनी फर्म में करीब तेरह तरह के प्रोडक्ट तैयार कर कस्टमरों तक पहुंचा रहे हैं। इनमें नींबू की चटनी, आम का अचार, लहसुन का अचार, हरी मिर्च कुट्टा, कैर का अचार, कैर सांगरी अचार, लहसुन की चटनी, लेसवा अचार, मीठा और खट्टा नींबू, लाल मिर्च कुट्टा और हरी अथाना मिर्ची प्रोडक्ट प्रमुख हैं।

नींबू की चटनी में हमने अपना वर्चस्व कायम कर रखा है। यह चटनी नींबू और लाल मिर्च का एक अनोखा और स्वादिष्ट मिश्रण है, जो विटामिन C से भरपूर है। यह पूरी तरह से तेल मुक्त है और सॉस, जैम, अचार वगैरह के लिए एक बहुत ही हेल्दी विकल्प है। इसका खास स्वाद इसे सॉस और जैम जैसी कई चीजों के साथ इस्तेमाल करने के लिए बेहतरीन बनाता है। इसे रोटी, खाखरा, मठरी, ब्रेड वगैरह पर लगाकर खा सकते हैं या अचार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। टिफिन और सफर के लिए भी यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?

हरेक व्यवसाय में चुनौतियां तो आती ही हैं, पर मेहनत और ईमानदारी से काम कर उनका समाधान किया जा सकता है। हमने अपनी क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया है। फूड प्रोडक्ट में हम शुद्धता और पारंपरिक विधियों का विशेष ख्याल रखते हैं। जो भी मिश्रण बनाते हैं, वह शुद्धता से बनाते हैं।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं?

जैन समाज से जुड़ा होने के कारण कई संस्थाओं के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समय-समय पर सहयोग प्रदान करते रहते हैं। इसके अलावा निजी तौर पर भी मदद करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?

Acharya Muni Vijayaraj Ji Maharaj Sahib मेरे आदर्श हैं। उनके आदर्शों और प्रेरणा से ही निरंतर आगे बढ़ पा रहा हूं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?

व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने की चाहत है। देश के हर कोने में ऑनलाइन के जरिए हमारे प्रोडक्ट को पहुंचाने की इच्छा है।

नए यूथ को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर आगे बढ़ा सकें?

युवाओं से मेरा यही सुझाव है कि वे ईमानदारी से व्यवसाय करें। शुद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए व्यवसाय को अंजाम दें।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?

नई-नई स्कीम सरकार निकालती है, इससे छोटे-मझौले उद्योग-धंधों को राहत मिलती है।



You may also like

Leave a Comment