Monday, March 9, 2026 |
Home » Flexible Intermediate Bulk Containers का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘श्री तिरूपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लि.’

Flexible Intermediate Bulk Containers का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘श्री तिरूपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लि.’

5 सितम्बर को खुलकर 9 सितम्बर, 2024 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments
Shree Tirupati Balaji FIBC Limited

बिजनेस रेमेडीज। मध्यप्रदेश के धार आधारित कंपनी ‘Shri Tirupati Balaji Agro Trading Company Limited’  विभिन्न प्रकार के फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान, कुछ बकाया उधारों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए सहायक कंपनियों एचपीपीएल, एसटीबीएफएल और जेपीपीएल में निवेश करने, कंपनी की वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए सहायक कंपनियों एचपीपीएल, एसटीबीएफएल और जेपीपीएल में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।

यह करती है कंपनी: अक्टूबर 2001 में स्थापित, Shree Tirupati Balaji Agro Trading Company Limited घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए Flexible Intermediate Bulk Container (FIBC) , यानी Large Flexible Bag एवं वूवन सेकस्, वूवन फेब्रिक्स, नैरो फेब्रिक्स और टेपस् जैसे अन्य औद्योगिक पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।

कंपनी ग्राहकों की मांग के अनुसार उत्पाद पेश करती है और Chemicals, Agrochemicals, Food, Mining, Waste Disposal, Agriculture, Lubricants and Edible Oils  सहित विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों की थोक पैकेजिंग जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी ऑनरेबल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड (एचपीपीएल), Shree Tirupati Balaji FIBC Limited (STBFL) और Jagannath Plastics Private Limited (JPPL) जैसी सहायक कंपनियों के माध्यम से काम करती है।कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां संचालित करती है। इकाई प्रथम और द्वीतिय आईएसओ 9001:2015 और आईएसओ 14001:2018 से प्रमाणित हैं। यूनिट तृतीय ISO 9001:2015, ISO 45001:2018, ISO 14001:2015, ISO 14064-1:2018और सेडेक्स स्मेटा फोर पिलर्स से प्रमाणित है। कंपनी के प्रमाणपत्र Flexible Intermediate Bulk Container (FIBC), woven sacks and PP (polypropylene) and HDPE (high-density polyethylene). के फेब्रिक्स के उत्पादन को कवर करते हैं। जुलाई 2024 तक, कंपनी में 857 कर्मचारी कार्यरत थे।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 453.79 करोड़ रुपए एवं 13.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 478.14 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 20.72 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 552.82 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 36.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.53 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 516.94 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 173.07 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 106.24 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 243.69 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.41 गुना का है।

प्रवर्तक का अनुभव
कंपनी प्रवर्तक 60 वर्षीय बिनोद कुमार अग्रवाल कंपनी के संस्थापक हैं और पिछले 23 वर्षों से सफलतापूर्वक कंपनी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वे कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उनके पास क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राउरकेला से रसायन विज्ञान (इंजीनियरिंग) स्नातक की डिग्री है। उनके पास पैकेजिंग व्यवसाय में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे कंपनी के संस्थापक प्रमोटर और कार्यकारी निदेशक होने के अलावा कंपनी व कुछ सहायक और समूह कंपनियों के बोर्ड के सदस्य भी हैं। वे कंपनी के सभी कॉर्पोरेट निर्णयों के पीछे और साथ ही कंपनी के संपूर्ण व्यावसायिक संचालन के लिए जिम्मेदार हैंं। वे विभिन्न विषयों के अनुभवी है और योग्य पेशेवरों की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘Shri Tirupati Balaji Agro Trading Company Limited’ का IPO BSE और NSE mainboard  पर 5 सितम्बर को खुलकर 9 सितम्बर,2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेशवैल्यू के 14,750,000 फे्रश इक्विटी शेयर 78 से 83 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 122.43 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के निवेशकों द्वारा ऑफर फोर सेल के माध्यम से 56,90,000 शेयर बिक्री कर 47.23 करोड़ रुपए हासिल किए जायेंगे। IPO का Management Principal Lead Manager PNB Investment Services Limited and Unistone Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment