Monday, March 9, 2026 |
Home » Shri Mahaveer College में टीम स्पिरिट के लिए Treasure Hunt का आयोजन

Shri Mahaveer College में टीम स्पिरिट के लिए Treasure Hunt का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर विद्यार्थियों में सहयोगिता कौशल, साहस और टीम वर्क क्षमता को बढ़ावा देने हेतु Shri Mahaveer College में शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 को उत्कृष्ट एवं रोमांचक Treasure Hunt का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता 3 राउंड में आयोजित की गई – एलिमिनेशन राउंड कलेक्ट आर्टिकल्स, क्वालीफाइंग राउंड ग्रेविटी गेम और फाइनल राउंड ट्रेजर हंट। प्रतियोगिता के प्रारंभ में सभी प्रतिभागी टीमों को निर्दिष्ट क्षेत्र में कुछ क्लू दिए गए। इसके बाद छात्रों की टीमों को नियमों का पालन करते हुए उन क्लू का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ा। प्रतियोगिता में 70 टीमों (5 सदस्य प्रति टीम) ने हिस्सा लिया जिसमें सृष्टि चतुर्वेदी (B Com PAss Course ) की टीम विजेता रही। कॉलेज प्राचार्य डा. आशीष गुप्ता द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, गिफ्ट हैंपर्स एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संघी, मानद मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला ने विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 



You may also like

Leave a Comment