बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Tata Aia Life Insurance ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं के जरिए फंड परफॉर्मेंस में बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखा है। कंपनी के फंडों ने मार्केट बेंचमार्क से बढिय़ा परफॉर्मेंस दर्ज किया है। इससे पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक वृद्धि और जीवन बीमा सुरक्षा का एक आदर्श मिलाप मिला है। Tata Aia ने निवेश से जुड़े प्लान में लगातार बेंचमार्क से बढिय़ा फंड परफॉर्मेंस देते हुए अपनी निपुणताओं को सिद्ध किया है। जुलाई 2025 तक, विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त फंड रेटिंग एजेंसी, मॉर्निंगस्टार, आईएनसी ने Tata Aia के 96 प्रतिशत से अधिक रेटेड एयूएम को 4 या 5-स्टार रेटिंग दी है, जब कि निजी जीवन बीमा उद्यम का औसत सिर्फ 31 प्रतिशत है। टाटा एआईए की योजनाओं में पॉलिसीधारकों को उच्च वृद्धि इक्विटी अवसरों तक पहुंच और साथ ही जीवन और स्वास्थ्य बीमा के लाभ भी मिलते हैं। यह फंड उच्च प्रदर्शन वाले स्टॉक पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सभी मार्केट कैप्स में जोखिम और रिटर्न का संतुलन प्रदान करते हैं।
Tata Aia के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हर्षद पाटील ने कहा कि टाटा एआईए लाइफ में हमारी निवेश फिलोसॉफी हमारे पॉलिसीधारकों को शाश्वत, दीर्घकालिक मूल्य देने पर आधारित है। युवा और गतिमान आबादी, तेज शहरीकरण और लगातार बढ़ते मिडल क्लास के साथ भारत में हो रही लक्षणीय आर्थिक वृद्धि सभी सेक्टरों में अभूतपूर्व अवसर पैदा कर रही है। कठोर अनुसंधान ढांचे और एक अनुशासित बॉटम-अप स्टॉक चयन प्रक्रिया का लाभ उठाकर, लगातार, जोखिम-समायोजित रिटर्न सुनिश्चित करते हुए इस क्षमता को कैप्चर करना हमारा लक्ष्य है। यह दृष्टिकोण न केवल हमें लचीला पोर्टफोलियो बनाने में मदद करता है बल्कि दुनिया के सबसे आकर्षक बाजारों में से एक में हमारे ग्राहकों की संपत्ति की सुरक्षा और वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। पॉलिसीधारकों के लाभों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए, Tata Aia Life Insurance लगातार, बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न प्रदान करके और अपने एकीकृत यूलिप प्रस्तावों के माध्यम से जीवन बीमा को नई परिभाषा देकर अग्रणी बना हुआ है। 31 जुलाई 2025 तक, Tata Ai ने अपनी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों को बढ़ाकर 134,215 करोड़ रुपये कर दिया है, जो सालाना आधार पर 20.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

