बिजऩेस रेमेडीज/गुरूग्राम भारत के अग्रणी सीमेंट उत्पादकों में से एक Shree Cement Limited ने Rail Infrastructure Network को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के तहत नवरत्न एंटरप्राइज राइट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी रेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संबंधित सेवाओं के विकास में योगदान देगी जिससे श्री सीमेंट की मैनुफैक्चरिंग युनिट्स के लिए कच्चे एवं तैयार माल के अधिक प्रभावी एवं स्थायी परिवहन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह साझेदारी हस्ताक्षर से पांच साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी और इसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Shree Cement ने कहा कि हम देश भर में अपना मैनुफैक्चरिंग फुटप्रिन्ट बढ़ा रहे हैं, ऐसे में हमारे लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना और भी जरूरी हो जाता है। राइट्स के साथ साझेदारी अधिक लागत-प्रभावी, सक्षम एवं स्थायी परिवहन प्रणाली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरण पर प्रभाव कम कर हमारे विकास को बढ़ावा देगा।
समझौता ज्ञापन के तहत राइट्स कॉन्सेप्ट से लेकर कमिशनिंग तक सभी पहलुओं को कवर करेगा तथा कच्चे माल, सीमेंट एवं अन्य संबंधित सामग्री के परिवहन के लिए नई रेल कनेक्टिविटी की स्थापना, अपग्रेडेशन एवं रेनोवेशन को सक्षम बनाएगा। इसके अलावा राइट्स प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट कन्सलटेन्ट की तरह काम करते हुए आधुनिक कन्सलटेन्सी सेवाएं भी प्रदान करेगा, जिसमें इफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के सम्पूर्ण लाईफसाइकल को कवर किया जाएगा, जिसमें परीक्षण से लेकर व्यवहारिकता अध्ययन तक परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट और निष्पादन प्रबंधन तक शामिल होंगे। अपनी भूमिका में राइट्स रेलवे मंत्रालय तथा संबंधित अधिकारियों से सिविल, सिगनल एवं टेलीकॉम, ओवरहैड इलेक्ट्रिफिकेशन एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षमताओं के लिए सभी जरूरी अनुमोदन प्राप्त करेगा। इसके अलावा राइट्स टेंडर प्रक्रिया के दौरान निष्पादन एजेंसियों की योग्यता का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण कर कॉन्ट्रैक्टर के चुनाव में भी श्री सीमेंट को सहयोग प्रदान करेगा। डॉ दीपक त्रिपाठी, डायरेक्टर (टेकनिकल) एवं डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स, एडिशनल चार्ज) राइट्स लिमिटेड ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की विकास यात्रा में श्री सीमेंट के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव
हो रहा है। रेल एवं ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग में अपनी प्रमाणित दक्षता के साथ, हमें विश्वास है कि हम कारोबार के आपसी लक्ष्यों के अनुसार इंटीग्रेटेड एवं भविष्य के लिए तैयार समाधान लेकर आएंगे। यह साझेदारी संचालन की उत्कृष्टता एवं सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स के लिए Shree Cement की प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण कदम है। राइट्स की टेकनिक क्षमता और डोमेन विशेषज्ञता का उपयोग कर कंपनी ने ऐसे सशक्त रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का लक्ष्य तय किया है।

