Saturday, March 7, 2026 |
Home » Shree Cement के चेयरमैन एच.एम. बांगुर को kiit University द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया

Shree Cement के चेयरमैन एच.एम. बांगुर को kiit University द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Shree Cement के चेयरमैन एच.एम. बांगुर को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (kiit ), भुवनेश्वर द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। भारतीय उद्योग में उनके नेतृत्व तथा स्थायी एवं प्रत्यास्थ कारोबार प्रणाली के निर्माण के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला है।
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए बांगुर ने इसे अपनी यात्रा की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और इसका श्रेय श्री सीमेंट के लोगों को दिया। उन्होंने कहा ‘‘यह सम्मान अकेले मेरा नहीं है- इसका श्रेय मेरे हर सहकर्मी, मागदर्शक, साझेदार और कम्युनिटी को जाता है, जिन्होंने हमारी इस यात्रा को आयाम दिया है।’ ‘उड़ीसा भारत के विकास की कहानी का आधार बना रहेगा। हम अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए आधुनिक एवं हरित सीमेंट कारोबार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो देश के स्थायी भविष्य में योगदान दे और हर हितधारक को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करे।’ बांगुर ने उड़ीसा के प्रचुर खनिज संसाधनों एवं भविष्य के लिए तैयार कार्यबल पर भी रोशनी, जिसकी वजह से यह क्षेत्र भारत के ओद्यौगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उद्योग जगत की अनुकूल नीतियों एवं सरकार द्वारा ब?े पैमाने पर निवेश के चलते प्रदेश विशाल परियोजनाओं को लुभा रहा है, जो रोजगार के अवसर उत्पन्न कर आर्थिक प्रगति को बढ़ावा दे रही हैं।
Shree Cement  देश के टॉप सीमेंट निर्माताओं में से एक है जिसकी क्षमता 66.8 एमटीपीए है, और कंपनी ने 2028 तक इसे 80 एमटीपीए तक ब?ाने का लक्ष्य रखा है। यह विस्तार स्थायित्व पर आधारित है। कंपनी 590 मेगावॉट हरित ऊर्जा क्षमता के साथ- वेस्ट हीट रिकवरी, वैकल्पिक ईंधन एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में सेक्टर में अग्रणी है।
यह कम कार्बन के ब्लेंडेड सीमेंट का उपयोग करती है, जिजसे कार्बन फुटप्रिन्ट कम होता है, साथ ही इसके संचालन में 8 गुना जल सकारात्मकता को सुनिश्चित किया जाता है, जो उद्योग जगत के बेंचमार्क से काफी अधिक है। पर्यावरण के दायरे से बढक़र Shree Cement ने अपने विकास मॉडल में सामाजिक उत्तरदायित्व को भी शामिल किया है। शिक्षा, स्वास्थ्यसेवा, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण सुविधाओं में कंपनी के सीएसआर प्रोग्राम, इसके संचालन क्षेत्रों के समुदायों में बदलाव ला रहे हैं। इन प्रयासों के चलते श्री सीमेंट को टॉप ईएसजी रेटिंग मिली है और पर्यावरण संरक्षण एवं समावेशी विकास के साथ कारोबार के विकास का तालमेल बनाने के लिए उद्योग जगत में बेंचमार्क के रूप में स्थापित किया गया है।



You may also like

Leave a Comment