बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत के अग्रणी सीमेंट उत्पादकों में से एक Shree Cement ने अपने जल लेखांकन डेटा एवं जल सकारात्मकता सूचकांक के स्वतन्त्र सीमित आश्वासन को पूरा कर स्थायित्व की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह आश्वासन इंटरटेक इंडिया प्रा. लिमिटेड द्वारा आईएसएई 3000 (संशोधित) के अनुरूप आयोजित किया गया, जो जिम्मेदाराना जल प्रबन्धन में कंपनी के नेतृत्व की पुष्टि करता है।
नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Shree Cement ने कहा, कि जल- समुदायों एवं उद्योगों के लिए- एक साझा एवं महत्वपूर्ण संसाधन है। Shree Cement मे हम इसकी भरपाई, प्रत्यास्थता एवं दीर्घकालिक स्थायित्व पर काम करते हैं। हमारे जल सकारात्मकता सूचकांक का स्वतन्त्र सत्यापन हमारे प्रभाव की पुष्टि करता है, साथ ही हमारे संचालन एवं समुदाय में जल प्रबन्धन को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है। आने वाले समय में
भी हम ऐसे समाधानों में निवेश करते रहेंगे जो पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए कारोबार के विकास के साथ तालमेल बनाएं।’
वैरिफिकेशन Shree Cement के संपूर्ण परिचालन क्षेत्र में किया गया, जिसमें भारत के 11 राज्यों में 16 मैनुफैक्चरिंग युनिट्स और वर्षा जल संचयन साइट्स को कवर किया गया है। इन प्रयासों के द्वारा Shree Cement ने 19.58 मिलियन क्युबिक मीटर से अधिक जल की भरपाई एवं संरक्षण किया है, इस तरह यह वित्तीय वर्ष 24-25 में 8 गुना से अधिक जल सकारात्मक हो गई है, जो भारत के सीमेंट सेक्टर में बड़ी उपलब्धि है।

