Sunday, June 28, 2026 |
Home CommodityShree Cement की रायपुर इकाई की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला को मिला NABL मान्यता

Shree Cement की रायपुर इकाई की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला को मिला NABL मान्यता

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Shree Cement  Limited की रायपुर इकाई स्थित गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि कंपनी की गुणवत्ता, सटीकता और तकनीकी उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
ISO/IEC  17025 मानकों के आधार पर प्राप्त यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता को प्रमाणित करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि परीक्षण परिणाम सटीक, विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य हैं। यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला मान्यता सहयोग (ILAC) द्वारा संचालित म्युचुअल रिकग्निशन अरेंजमेंट (MRA) के अंतर्गत विश्व स्तर पर स्वीकार्य हो जाती है।
इस उपलब्धि पर श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, नीरज अखौरी ने कहा, कि एनएबीएल मान्यता हमारे संचालन में उत्कृष्टता और वैश्विक मानकों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है। यह हमारी गुणवत्ता, सटीकता और सतत सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मान्यता हमारे हितधारकों के विश्वास को मजबूत बनाती है और हमारे तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों को रेखांकित करती है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य कर हम एक भरोसेमंद, नवाचार-प्रेरित और प्रदर्शन-केंद्रित भविष्य-उन्मुख संगठन का निर्माण कर रहे हैं।
रायपुर प्रयोगशाला संयंत्र की उत्पादन गुणवत्ता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मान्यता के साथ, यह प्रयोगशाला भारत के उन चुनिंदा प्रयोगशालाओं में शामिल हो गई है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय परीक्षण मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए मान्यता प्राप्त है। एनएबीएल एशिया पैसिफिक एक्रिडिटेशन कोऑपरेशन (APAC) और अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला मान्यता सहयोग (ILAC) का सदस्य है, इसलिए रायपुर प्रयोगशाला द्वारा जारी किए गए परीक्षण रिपोर्ट अब वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त होंगे। यह उपलब्धि श्री सीमेंट की गुणवत्ता-प्रेरित और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से जुड़ी सोच को प्रमाणित करती है।



You may also like

Leave a Comment