बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत के अग्रणी सीमेंट उत्पादकों में से एक Shree Cement Limited ने उत्तराखण्ड स्थित अपनी Roorkee Unit में 6.0 मेगावॉट के Solar Power Plant प्लांट की शुरूआत की है। कंपनी के मौजूदा सीमेंट संचालन के नजदीक स्थित यह प्लांट नवीकरणीय उर्जा100 लक्ष्यों एवं विकार्बोनीकरण लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस नए प्लांट के साथ रूडक़ी युनिट की सोलर क्षमता 1.0 मेगावॉट से बढक़र 7.0 मेगावॉट तक पहुंच गई है। Shree Cement का कुल सोलर फुटप्रिन्ट अब 293.5 मेगावॉट पर आ गया है, जो भारत के सीमेंट सेंटर में स्थायी निर्माण की दिशा में कंपनी के नेतृत्व की पुष्टि करता है। नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री सीमेंट ने कहा, कि हम अपनी हर गतिविधि में स्थायित्व (सस्टेनेबिलिटी) को महत्व देते हैं। Roorkee Solar Plant की शुरूआत कार्बन उत्सर्जन को कम करने और दीर्घकालिक उर्जा प्रत्यास्थता को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह की परियोजनाएं न सिर्फ पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर नौकरियां उत्पन्न कर समावेशी आर्थिक विकास में भी योगदान देती हैं।’’ तकरीबन रु 16 करोड़ के पूंजी निवेश से विकसित यह सोलर पावर प्लांट ग्रिड पावर पर निर्भरता कम करेगा, इससे कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में सालाना लगभग 6500 मीट्रिक टन की कमी आएगी। कुल मिलाकर यह प्लांट जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह उपलब्धि Shree Cement को ऊर्जा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है, तथा स्थायी एवं हरित भविष्य के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

