Monday, December 15, 2025 |
Home » Sheel Biotech Limited ने ब्लूबेरी परियोजना की स्थापना के उद्देश्य से पुणे, महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के लिए एमओयू किया

Sheel Biotech Limited ने ब्लूबेरी परियोजना की स्थापना के उद्देश्य से पुणे, महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के लिए एमओयू किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘Sheel Biotech Limited’ टिशु कल्चर, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ग्रीनहाउस टेक्नोलॉजी, लैंडस्कैपिंग के क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख कंपनी है।
कंपनी ने IPO DRHP और प्रॉस्पेक्टस में किए गए खुलासे के क्रम में सूचित किया है कि कंपनी ने ब्लूबेरी परियोजना की स्थापना के उद्देश्य से Pune, Maharashtra में भूमि अधिग्रहण के लिए एक समझौते/MOU की पहचान की है और उसे निष्पादित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: नवंबर 1991 में निगमित, Sheel Biotech Limited बायो टेक्नोलॉजी, फ्लोरीकल्चर, ग्रीनहाउस और ऑर्गेनिक परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी टिशू कल्चर और ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से विभिन्न प्रकार की फसलों, फलों, सब्जियों और सजावटी पौधों की खेती और आपूर्ति करती है। कंपनी ग्रीनहाउस का निर्माण और रखरखाव करती है, किसानों को सेवाएं प्रदान करती है और FPO के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करती है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्रों को लैंडस्कैपिंग सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी के पास ISO 9001:2015, 14001:2015 और 45001:2018 प्रमाणपत्र हैं, जो गुणवत्ता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सुरक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कंपनी की अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा मान्यता प्राप्त है। कंपनी की Manesar में टिशु कल्चर आधुनिक लैब स्थापित है। Uttar Pradesh के Pilkhuwa में करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल पर कंपनी प्लांट डेवलपमेंट करने का कार्य कर रही है।

सेवाएं और उत्पाद :
Plating Material : टिशू कल्चर और Hydroponics का उपयोग करते हुए, कंपनी विभिन्न फसलों जैसे फल, पुष्प-कृषि, वानिकी और सजावटी पौधों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली, रोग-मुक्त Plating Material का उत्पादन करती है।
कंपनी की आधुनिक Touch Lab में प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ से अधिक उच्च क्वालिटी के Plating Material विकसित किया जा रहे हैं।

Horticulture परियोजनाएं : Sheel Biotech Greenhouse, Excellence Center, Integrated Packhouse और अन्य Turnkey परियोजनाओं की डिज़ाइन और कार्यान्वयन करती है, जिनमें फसल की उपज और गुणवत्ता को अनुकूलित करने के लिए जलवायु नियंत्रण, स्वचालन, Drip सिंचाई और Fertigation जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाता है।

ऑर्गेनिक खेती को अपनाना और प्रमाणन: कंपनी National Organic Production Programme (NPOP) और Participatory Guarantee System (PGS) के अनुरूप ऑर्गेनिक खेती अपनाने और प्रमाणन सेवाएं प्रदान करके किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने में सहायता करती है।

किसान उत्पादक संगठन (FPO) प्रबंधन: Sheel Biotech, FPO की स्थापना और प्रबंधन में सहायता प्रदान करता है तथा किसानों की बेहतर सेवाओं और इनपुट्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और बाज़ार संपर्क सहायता प्रदान करती है।

कौशल विकास: कंपनी किसानों और कृषि उद्यमियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, Seminar, Workshops और Exposure यात्राएं आयोजित करती है।



You may also like

Leave a Comment