Friday, July 3, 2026 |
Home Breaking Newsशेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 636 अंक फिसला

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 636 अंक फिसला

by Business Remedies
0 comments
share market

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था, जब बाजार में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636 .24 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 और निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,542.50 पर था। सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और एनर्जी सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,114 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 258.45 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,517 पर था। सेंसेक्स पैक में 30 में से 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटरनल (जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। केवल एमएंडएम ही हरे निशान में बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 56,161.40 बनाया। यह पहली बार था, जब मुख्य बैंकिंग इंडेक्स 56,000 के स्तर को पार कारोबार किया। हालांकि, शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिकी। सुबह के कारोबार के बाद इंडेक्स में गिरावट आई। सत्र के अंत में निफ्टी बैंक 303.45 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,599.95 पर था। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार सौदों को लेकर अनिश्चितता जैसे कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 234 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,139 और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649 पर था।



You may also like

Leave a Comment