Sunday, June 28, 2026 |
Home Breaking Newsवैश्विक अस्थिरता से हल्के लाल निशान में बंद सेंसेक्स, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली

वैश्विक अस्थिरता से हल्के लाल निशान में बंद सेंसेक्स, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली

by Business Remedies
0 comments
share market

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,361.87 और निफ्टी 18.80 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,793.25 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 949.25 अंक या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,159.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 365.35 अंक या 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,013.10 पर था। सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी सबसे ज्यादा गिराने वाले इंडेक्स थे। ऑटो और कंजप्शन इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो), कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील, एसबीआई, इन्फोसिस, एनटीपीसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि मध्य पूर्व संघर्ष में अमेरिका के शामिल होने की संभावना की चिंता से विश्व भर में सतर्क सेंटीमेंट के कारण भारतीय शेयर बाजार ने सीमित दायरे में कारोबार किया। निवेशकों का मूड फेड के ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले से और भी प्रभावित हुआ, जबकि लगातार धीमी आर्थिक वृद्धि का संकेत मिला रहा है, जिसका असर सॉफ्टवेयर निर्यात शेयरों पर पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि कारोबारी सत्र के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई, जबकि लार्जकैप में शेयरों का प्रदर्शन स्थिर रहा। शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 1.66 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,446.32 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 9.90 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,821.95 पर कारोबार कर रहा था।



You may also like

Leave a Comment