Tuesday, July 14, 2026 |
Home Business Remediesसेंसेक्स 885 अंक लुढक़ा

सेंसेक्स 885 अंक लुढक़ा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी का दौर शुक्रवार को थम गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव में बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 885.60 अंक यानी 1.08 प्रतिशत फिसलकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 998.64 अंक गिरकर 80,868.91 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 293.20 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 24,717.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 324.05 अंक फिसलकर 24,686.85 पर आ गया था।इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार नए रिकॉर्ड स्तरों को हासिल किया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 126.21 अंक चढक़र 81,867.55 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर और जबकि एनएसई निफ्टी 59.75 अंक चढक़र 25,010.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।



You may also like

Leave a Comment