भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। Closing Bell के दौरान Sensex 508 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि Nifty 23,400 के नीचे फिसल गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और पावर सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला। दूसरी ओर सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई।
Stock Market के अनुसार, ऑटो, पावर, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और रियल्टी सूचकांकों में 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं आईटी सूचकांक में 2.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। मीडिया सूचकांक 1.3प्रतिशत चढ़ा, जबकि धातु सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।
Nifty पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंज्यूमर, आईटीसी, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे बाजार की धारणा कमजोर हुई। वहीं तेजी वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रहे। आईटी कंपनियों में मजबूत खरीदारी के चलते बाजार को कुछ सहारा मिला। वैश्विक स्तर पर तकनीकी शेयरों में मजबूती का असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। Nifty Midcap सूचकांक 1.4 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, जबकि Smallcap सूचकांक में 0.9प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार में बिकवाली के चलते निवेशकों की संपत्ति में भी कमी देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों की कमजोरी, मुनाफावसूली और घरेलू स्तर पर निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार दबाव में रहा। हालांकि आईटी और धातु सेक्टर में खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखा।

