Home » Second Generation Kia Seltos भारत में लॉन्च

Second Generation Kia Seltos भारत में लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Kia Motors India ने Second Generation Kia Seltos भारत में लॉन्च कर दी है। नई Seltos की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 19.99 लाख रुपए तक जाती है। नई 2026 Kia Seltos की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन 25,000 रुपए से बुक कर सकते हैं। इसका मुकाबला Tata Sierra, Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq से है।

कार में न सिर्फ अंदर और बाहर के design में बदलाव किए गए हैं, बल्कि compact SUV segment में इसे competitive बनाने के लिए upgrade भी किया गया है। नई Seltos में safety के लिए 21 autonomous level-2 advanced driving assist system (ADAS) features दिए गए हैं। इसमें smart cruise control, front collision avoidance assist, lane keeping assist, parking collision avoidance assist reverse और cluster में blind view monitor जैसे features शामिल हैं।

एक्सटीरियर: नए लुक के साथ पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा

New Generation Kia Seltos में कंपनी की नई design theme अपनाई गई है, जिससे यह मौजूदा model से अलग नजर आती है। इसका look पहले से कहीं ज्यादा bold, sharp और premium हो गया है। कार brand के K3 platform पर based है। कार का size बढ़ाया गया है। ये अब पहले से 95mm लंबी और 30mm चौड़ी हो गई है। इसका wheelbase 80mm बढ़ाया गया है। हालांकि height 10mm घटाई गई है। वहीं, boot space में 14 लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ये 4.4 मीटर लंबाई के साथ अब segment में सबसे बड़ी car में से एक हो गई है।

• Front profile: कार के front में digital tiger grille दी गई है, जिसके दोनों ओर ice cube LED projection headlamps लगे हैं। corner पर नए design star map daytime running lamps हैं। नीचे की ओर skid plate है, जो variant के हिसाब से satin silver या dark gunmetal finish में आती है। नीचे corner पर LED fog lamps मिलते हैं।

• Side profile: यहां car में flush door handles, roof rails, body cladding जैसे elements मिलते हैं। top variant में gloss black bumper, red या green color के neon brake calipers, sporty black roof lining और 18 inch crystal-cut alloy wheels मिलेंगे। X-Line variant में black painted alloy wheels दिए गए हैं।

• Rear profile: यहां tailgate एकदम साफ-सुथरा हो गया है, क्योंकि number plate नीचे bumper पर चली गई है। L-shaped connected LED taillamps और rear spoiler car को sporty look देते हैं। यहां rear dashcam, shark-fin antenna और hidden rear wiper भी मिलते हैं।

Interior: 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ

2026 Kia Seltos में कई नए features दिए गए हैं, जिसमें infotainment system और digital driver display के लिए dual 12.3-inch displays शामिल हैं। इसमें 5-inch screen भी दी गई है, जो इन दोनों screens के बीच में है।

इसके अलावा इसमें memory settings के साथ 10-way power-adjustable driver seat, front और rear dashcam, dual-zone auto AC, 8-speaker Bose sound system, front seat ventilation, 64-color ambient lighting, panoramic sunroof, wireless phone charger और connected car technology जैसे features भी दिए गए हैं। बार में तीन कार्यक्षेत्र EPC/turnkey परियोजनाएँ, construction/manufacturing और defence शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment