बिजनेस रेमेडीज़/मुंबई। SBI Securities ने एनआईसीयू मेडिकल इक्विपमेंट की खरीद के लिए मोहिनी देवी लेखराज ओढऱानी चैरिटेबल ट्रस्ट को रु. 82,81, 838 (बयासी लाख इक्यासी हजार आठ सौ अड़तीस रुपये) का दान दिया है।
जनसामान्य को किफायती दरों पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के विचार से मोहिनी देवी लेखराज ओढऱानी चैरिटेबल ट्रस्ट को 1986 में रजिस्टर किया गया था। इस उद्देश्य को ध्यान में लेकर उन्होंने जयपुर के जवाहर नगर में मोनीलेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नाम से एक अस्पताल शुरू किया, जो शुरू में नेफ्रो-यूरो अस्पताल था। यह राजस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने वाला पहला निजी अस्पताल था। आज यह 100 बिस्तरों वाले मल्टीस्पेशलिटी, टर्शियरी केयर हॉस्पिटल का रूप ले चुका है।
इस मौके पर एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड के एमडी और सीईओ दीपक कुमार लल्ला ने कहा कि एसबीआर्इ सिक्योरिटीज में हम जिम्मेदारी पूर्वक निवेश करने की शक्तिमें विश्वास करते हैं। हमारी सीएसआर पहल सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा और विकास, आर्थिक दृष्टि से साक्षरता और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करती है, ताकि समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पैदा किया जा सके और सभी को एक उज्जवल भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। हमें मोहिनी देवी लेखराज ओढऱानी चैरिटेबल ट्रस्ट को अपना सहयोग देते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है, जो किफायती मूल्य पर सामान्य लोगों को विश्व स्तरीय उपचार प्रदान करता है।

