Thursday, August 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI General Insurance ने Flexi Home Insurance लॉन्च किया

SBI General Insurance ने Flexi Home Insurance लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के प्रमुख जनरल इंश्योरेंस प्रदाताओं में से एक, SBI General Insurance ने ‘SBI General Flexi Home Insurance’ लॉन्च किया है। यह एक व्यापक और फ्लेक्सिबल बीमा पॉलिसी है, जिसे खुद के और किराए के मकानों सहित विभिन्न आवासीय आवश्यकताओं और हाउसिंग सोसाइटियों की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
SBI General Flexi Home Insurance’ अधिक फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है और ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक विशेष रूप से तैयार की गई होम इंश्योरेंस पॉलिसी डिजइन करने की सुविधा देता है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें अनिवार्य रूप से एक स्टैंडअलोन ‘फायर’ कवर शामिल है, जिसे बड़ी आपदाओं और ऐड-ऑन विकल्पों से जोड़ दिया गया है, जो प्रत्येक फ्लैट ओनर के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इन ऐड-ऑन विकल्पों में कीमती वस्तुओं की सुरक्षा, वैकल्पिक आवास का खर्च, चोरी कवर शामिल हैं। इसके अलावा और कई वैकल्पिक कवर पर छूट भी प्रदान की जाती है।
यह प्रोडक्ट घर की संरचना, सामग्री और अतिरिक्त जोखिमों के लिए व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है। यह पॉलिसी प्रॉपर्टी को हुए नुकसान, प्राकृतिक आपदाओं, अग्निकांड और चोरी से सुरक्षा प्रदान करती है। यह अन्य अप्रत्याशित घटनाओं को भी कवर करती है, जिससे यह उन फ्लैट मालिकों और किरायेदारों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प बनती है जो सुरक्षा की तलाश में हैं। इसके अतिरिक्त, यह 20 वर्षों तक के दीर्घकालिक सुरक्षा विकल्प के साथ एकमुश्त भुगतान की सुविधा भी देती है।
पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं :
अग्नि (फायर) कवर : केवल अनिवार्य कवर।
घर की संरचना, सामग्री और अतिरिक्त जोखिमों के लिए बड़ी सुरक्षा।
वैकल्पिक आपदाएं/कवर: प्राकृतिक आपदाओं, चोरी और डकैती से सुरक्षा।
दीर्घकालिक सुरक्षा : 20 वर्षों तक की अवधि के लिए एक बार भुगतान।
आकर्षक वैकल्पिक कवर और छूट विकल्प उपलब्ध।
प्रोडक्ट लॉन्च के अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के चीफ़ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर सुब्रमण्यम ब्रह्मजोस्युला ने कहा, कि SBI General Insurance  में हम समझते हैं कि हर घर अलग होता है, और उसकी सुरक्षा की जरूरतें भी अलग होती हैं। चाहे वह एक फ्लैट मालिक हों जो अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी की रक्षा करना चाहते हैं या कोई किरायेदार हो जो अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा चाहता हो- हर किसी की बीमा ज़रूरतें भिन्न भिन्न होती हैं। एसबीआई जनरल फ्लेक्सी होम इंश्योरेंस के साथ हम एक विशेष रूप से तैयार किया गया सॉल्यूशन प्रदान करते हैं, जो लचीले और अच्छे खासे कवरेज के माध्यम से मानसिक शांति देता है।
यह उत्पाद ग्राहकों को अपनी सुरक्षा स्तर चुनने की स्वतंत्रता देता है और उन्हें अनहोनी जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है। एसबीआई जनरल फ्लेक्सी होम इंश्योरेंस एक बहुपर्यायी और ग्राहक-केंद्रित होम इंश्योरेंस समाधान के रूप में उभरता है, जो भारत भर के विभिन्न फ्लैट मालिकों और किरायेदारों की आवश्यकताओं को संबोधित करता है। एक बार में प्रीमियम भुगतान और सरल क्लेम वाली, यह पॉलिसी पॉलिसीधारकों को वित्तीय स्थिरता और मानसिक शांति प्रदान करने के उद्देश्य से डेवलप की गई है और यह SBI General  की इनोवेटिव और अच्छी खासी बीमा सॉल्यूशंस प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।



You may also like

Leave a Comment